नगर सभापति सीता कुमारी ने सभी सात छठ घाटों का लिया जायजा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

नगर सभापति सीता कुमारी ने सभी सात छठ घाटों का लिया जायजा

ANA/S.K.VERMA

खगड़िया। नगर सभापति सीता कुमारी, पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव, नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल, नगर पार्षद चंद्रशेखर कुमार, रणवीर कुमार, दीपक चंद्रवंशी, जितेंद गुप्ता एवं विजय यादव ने नगर परिषद क्षेत्र के सभी सात घाटों का जायजा लिया। नगर सभापति सीता कुमारी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में कुल सात छठ घाट है।वार्ड नं- 26 में बलुआही छठ, वार्ड नं-24 में योगिराज डॉ रामनाथ अघोरी छठ घाट, वार्ड नं-19 में छठ मंदिर घाट (अड्डा घाट), गायत्री मंदिर छठ घाट, सीढ़ी घाट, वार्ड नं-06 में दान नगर घाट एवं वार्ड नं -13 में स्थित राजेन्द्र सरोवर इन सभी छठ घाटों पर नगर परिषद के सफाईकर्मी द्वारा दीपावली के बाद ही युद्ध स्तर पर सफाई का कार्य किया जा रहा है।

 

छठ घाट पर जाने वाले रास्ते को सुगम बनाने के लिए जे सी बी द्वारा काम किया जा रहा है। छठ पर्व को लेकर 10 अतिरिक्त मजदूर भी रखा गया है। छठ घाट एवं घाट तक जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, पानी के अंदर बैरिकेटिंग, सी सी टी वी कैमरा लगाया जा रहा है, महिलाओं को वस्त्र बदलने की व्यवस्था किया जा रहा है। लोकआस्था का पर्व छठ में श्रद्धालुओं को कोई भी कठिनाई होने नहीं दिया जायेगा। छठ पर्व से पूर्व सारी व्यवस्था कर दी जायेगी। घाट पर नगर परिषद के ओर से एक शिविर भी लगाया जायेगा जिसमें नगर परिषद के कर्मी उपस्थित रहेगें और वयवस्था बनाए रखेगें। पूरे शहर की सफाई दुरुस्त रहेगी। पर्याप्त मात्रा में चुना एवं बिलीचिंग उपलब्ध करवा दिया गया है। मौके पर तदर्थ समिति के अध्यक्ष बिनोद कुमार उर्फ गुगु यादव, पूर्व नगर पार्षद पप्पू यादव आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129