हर्षोल्लास वातावरण में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे छठ महपर्व का समापन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

हर्षोल्लास वातावरण में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दे छठ महपर्व का समापन

सुरक्षा और शांति व्यवस्था का रहा व्यापक इंतजाम

ANA/S.K.Verma

खगड़िया। बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से मिली खबर के अनुसार गंगा नदी, तालाब, पोखर, कोशी, बूढ़ी गंडक तथा कमला नदी के घाटों पर हजारों हजार महिलाओं ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ को बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया। क्या महिलाएं ,क्या बच्चे,क्या बूढ़े,क्या नौजवान सबों ने डूबते और उगते भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर आराधना किया तथा आशीर्वाद मांगा। छठ व्रती महिलाओं, उनके परिजनों और शुभेक्षुओं को छठ घाटों पर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो, शान्ति व्यवस्था बनी रहे, घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने विशेष ख्याल रखा। परिणाम सकारात्मक ही निकला। फलतः महापर्व छठ हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न हुआ। नगर परिषद की ओर से सफाई की अच्छी व्यवस्था थी। घाट जाने के रास्ते में छठ गीतों की दूरी वी मधुर संगीत का भी लोगों ने खूब आनंद उठाया।

उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हुए शार्प इंस्टीट्यूट पटना के डायरेक्टर गौरव वर्मा, वैशाली न्यूज के एडिटर इंदु प्रभा, जगदूत न्यूज के मुंगेर प्रभारी अजय वर्मा ‘”गुड्डू”
प्रख्यात पत्रकार रवीश कुमार अपने गांव में छठ मैया का डाला घाट के जाते हुए
बड़हिया में घाट पर अर्घ्य देते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
आघौरी स्थान घाट पर अर्घ्य देते नगर सभापति सीता कुमारी, पूर्व सभापति मनोहर यादव, वार्ड पार्षद शिवराज यादव व अन्य
मानसी में उगते सूर्य की आराधना करते विधायक पूनम देवी यादव, कृष्णा यादव व अन्य
गोगरी घाट पर पत्रकार अमित झा व छठ व्रती
बक्सर घाट पर छठ पूजा का सूप उठाते अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य वर्धनम
दिल्ली में छठ पूजा का डाला घाट के जाते मनोज गुप्ता व अन्य
छठ घाट पर श्रद्धालुओं को सुरक्षा को लेकर हिदायत देते एस डी आर एफ के इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा, आपदा प्रबंधन के डी पी ओ अमन कुमार व अन्य

 

कटिहार में घाट पर विधायक तार किशोर प्रसाद अर्घ्य देते हुए
दिल्ली में छठ पर्व पर उपस्थित कृष्ण कुमार जायसवाल व प्रेम कुमार का परिवार

खगड़िया के चर्चित गायक डी के बिहार के गीतों की धूम रही। एसडीआरएफ के जवानों की घाटों पर तैनाती से लोग व बच्चे सुरक्षित रहे। मंत्री, विधायक, राजनीतिक पार्टी, स्वयं सेवी संस्थाओं के लोगों ने भी अर्घ्य दिया और जगह जगह घाटों पर सेवा शिविर का भी आयोजन किया। मानसी में जदयू विधायक पूनम देवी यादव व कृष्णा यादव जो खुद छठव्रती थीं ने भगवान सूर्य से देश में अमन चैन और शांति की कामना के लिए आराधना की। बड़हिया में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कटिहार में बीजेपी विधायक तार किशोर प्रसाद, किशागंज में विधान परिषद सदस्य डॉ दिलीप जायसवाल, देश के जाने माने प्रख्यात पत्रकार रवीश कुमार ने अपने माथे पर छठ मैया का डाला लेकर अपने गांव के घाट पर पहुंचे, खगड़िया के अघौरि स्थान घाट पर नगर परिषद के सभापति सीता कुमारी, पूर्व सभापति मनोहर यादव, जदयू नेता डॉ संजीव कुमार सिंह, जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार, एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार, डीपीओ अमन कुमार, बक्सर में अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य वर्धनम, दिल्ली में मनोज गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, प्रेम कुमार, मनीषा कुमारी, राजेश कुमार, मुंगेर में वैशाली इलेक्ट्रॉनिक न्यूज की एडिटर इन्दु प्रभा,जगदूत के एडिटर अरुण वर्मा, उदाकिशुनगंज के अशोक कुमार वर्मा, बोकारो के अनिल वर्मा, मधु वर्मा, पटना के गौरव वर्मा, रीजनल पासपोर्ट ऑफिस, विदेश मंत्रालय, अहमदाबाद के अभिषेक , गोलू वर्मा,राजा वर्मा आदि ने अर्घ्य दिया। खगड़िया में वार्ड पार्षद शिवराज यादव, रणवीर यादव, गोगरी में पत्रकार अमित झा, नन्हकू मंडल टोला में कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू, राकेश पासवान शास्त्री, चौथम में लोजपा दिल्ली प्रदेश युवा महासचिव विनोद पासवान ने भी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। छठ पर्व के अवसर पर भगवान सूर्य की प्रतिमा भी जगह जगह स्थापित की गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129