सर्वोच्च न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य: पूनम देवी यादव

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

सर्वोच्च न्यायालय का फैसला स्वागत योग्य: पूनम देवी यादव

ANA / KHAGARIA
खगड़िया। सदर विधायक पूनम देवी यादव ने अयोध्या राम जन्मभूमि से जुड़े सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अहम फैसला किसी धर्म- सम्प्रदाय से ज्यादा भारतीय संस्कृति और सभ्यता की जीत है। यहाँ की संस्कृति और सभ्यता राम हो या रहीम, ईश्वर हो या अल्लाह या फिर मनू हो या अम्बेडकर सभी से जुड़े हुए हैं। सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिया गया फैसला किसी आस्था या धर्म के अनुरूप नहीं , बल्कि वस्तुस्थिति के आधार पर दिया गया है। इस फैसले में दोनों पक्षों का कद्र किया गया है। यह फैसला भारत ही नहीं पुरे विश्व में एक मिसाल के तौर पर देखा जायेगा।


विधायक ने कहा कि दोनों पक्षों के लोगों ने शालीनता का परिचय दिया है। यह प्रमाणित कर दिया की यह गाँधी, बाबा आंबेडकर का देश है। उन्होंने दोनों पक्षों से अपील किया है कि मंदिर और मस्जिद के निर्माण में परस्पर सहभागी बनें। देश में शांति, अमन-चैन बहाल रखें। पूर्व सांसद प्रत्याशी सह पूर्व जिला परिषद की अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने कहा कि यह एक उच्च स्तरीय न्यायायिक फैसला है। अपितु हमसब देश वासियों को इस ऐतिहासिक न्यायपूर्ण फैसला में अपनी जीत और हार जैसे भावनात्मक नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए। हमारे देश में सभी धर्मों व सम्प्रदायों के लिए भारतीय एकता-अखण्डता हीं वास्तविकि ताकत है जिसे बरकरार रखने की आवश्यकता है। युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष वास्तुविद साम्बवीर यादव ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि देर से ही सही पर दुरूस्त फैसला आया है, जो न्यायपूर्ण है। वहीं दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अयोध्या विवादित 2.77 एकड़ भूमि का हक राम जन्मभूमि न्यास को देने तथा मस्जिद के लिए अयोध्या में ही प्रमुख स्थान पर 5 एकड़ जमीन देने जैसे फैसले का सम्मान करते हुए कहा कि इस फैसले से हमारे भारतीय पवित्र संस्कार भाईचारे और सौहार्द-सद्भावना में तनिक भी खरोंच नहीं आने देना चाहिए। रणवीर फैंस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार यादव ने भी फैसले का पुरजोर स्वागत किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129