एम्बुलेंस कर्मचारियों का शोषण जारी, कर्मचारी विरोधी नीति की संघ ने की आलोचना

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

एम्बुलेंस कर्मचारियों का शोषण जारी, कर्मचारी विरोधी नीति की संघ ने की आलोचना

ANA

बेगूसराय। 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ बेगूसराय के सभी सदस्य ने एक बैठक सदर हॉस्पिटल में किया। सभा को संबोधित करते हुए जिले के उपाध्यक्ष पवन कुमार ने सेवा प्रदाता कंपनी सीपशुपतिनाथ एवं सम्मान फाउंडेशन के कर्मचारी विरोधी नीति कि घोर आलोचना करते हुए दिनांक 01/12 /2019 से बेगूसराय जिले के सभी एंबुलेंस कर्मचारी मात्र 8 घंटे का ड्यूटी दो पाली में करेंगे।क्योंकि कंपनी के द्वारा श्रम अधिनियम का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। इस संदर्भ में संघ के जिला अध्यक्ष रामानंद कुमार ने कहा कंपनी के वरीय पदाधिकारी एवं श्रम आयुक्त पटना के समझौता को भी कंपनी मानने को तैयार नहीं है।

संघ की बैठक में उपस्थित सदस्यगण

इस बैठक में जिला सचिव गोपाल कुमार साह ने कहा है, कि कंपनी एंबुलेंस कर्मचारियों के साथ शोषण कर रहा है। एंबुलेंस कर्मियों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है। बंधुआ मजदूर की तरह काम लेता है। और समय पर वेतन नहीं मिलता है। अगर वेतन भी देता है, तो वेतन कटौती करते हुए देता है। इस मौके पर उपस्थित श्री चुनचुन राय जी कांग्रेस उपाध्यक्ष सह इंटक बेगूसराय अध्यक्ष उपस्थित थे। मुकेश कुमार, नरेश पासवान, राममिलन पासवान, सावन कुमार, जुबेर आलम ,राजेश कुमार, मनोज पासवान, मुकेश सिंह, हरे राम राय, मोहन कुमार, संजय कुमार, लालबाबू पासवान, राजकुमार राय, सौ के लगभग एंबुलेंस कर्मचारी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129