अब नहीं रहे ज़िला पदाधिकारी के आदेशपाल उमेश ठाकुर

Listen to this article

अब, इस धरती पर नहीं रहे ज़िला पदाधिकारी के आदेशपाल उमेश ठाकुर

समाहरणालय शोकाकुल, डी एम सहित दर्जनों अधिकारियों, कर्मियों, समाज सेवियों ने दी श्रद्धाजलि

ANA/S.K.Verma

खगड़िया। कौन,कहां, किस वक्त, कैसे, किस हाल में इस धरती से चला जाएगा कोई नहीं जानता ? फिर भी लोग एक दूसरे से भेद भाव, वैमनस्यता आदि जैसे भाव से लिप्त रहते हैं। हर इंसान को इंसान समझना चाहिए हमेशा नेक कार्य करना चाहिए। उक्त बातें, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने समाहरणालय खगड़िया में कार्यरत स्वर्गीय उमेश ठाकुर के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अपने कार्यालय में कही। डॉ वर्मा ने कहा स्व० उमेश जी दर्जनों ज़िला पदाधिकारी के साथ आदेशपाल के रूप में कार्य किए। वे हरदिल अज़ीज़ थे। हमेशा हंसमुख रहनेवाले एक सच्चे कर्मी के रूप में जाने जाते थे। सनद रहे, खगड़िया ज़िला पदाधिकारी के आदेशपाल उमेश ठाकुर का ड्यूटी पर कार्य करते हुए आकस्मिक निधन हो गया। सारा समाहरणालय शोकाकुल अवस्था में आ गया। एक अन्य खबर के अनुसार, जिला पदाधिकारी आलोक कुमार घोष की अध्यक्षता में ज़िला पदाधिकारी कार्यालय के बाहर शोक सभा आयोजित की गई जिसमें 2 मिनट का मौन रख कर उनकी दिवगंत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में उपस्थित दर्जनों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलियां दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000