शरद यादव की बेटी सुभाषिनी कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगी चुनाव, बिहारीगंज से

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

शरद यादव की बेटी सुभाषिनी कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगी चुनाव, बिहारीगंज से

ANA/Niket

मधेपुरा। कभी मधेपुरा से सांसद रहे लोकतांत्रिक जनता दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गयी। उनके साथ ही लोजपा के वरिष्ठ नेता काली पांडे भी कांग्रेस में शामिल हो गए। सुभाषिनी, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ सकती हैं। सुभाषिनी और काली पांडे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पवन खेड़ा, देवेंद्र यादव और अजय कपूर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने कहा हमें गर्व है कि सुभाषिनी कांग्रेस में शामिल हुई हैं। उनके पिता का भारत के संसदीय लोकतंत्र में बहुत बड़ा योगदान है। शरद यादव की तीस वर्षीय बेटी सुभाषिनी के पास एमबीए की डिग्री है। उनका मधेपुरा की बिहारीगंज सीट से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। शरद यादव मधेपुरा सीट से लोकसभा जा चुके हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129