तेजस्वी ने मनाया सादगीपूर्ण तरीके से जन्म दिन, लोगों ने दी शुभकामनाएं

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

तेजस्वी ने मनाया सादगीपूर्ण तरीके से जन्म दिन, लोगों ने दी शुभकामनाएं

10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी हो,पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारें- राजद

लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने भी दी जन्म दिन की बधाई

ANA/Arvind Verma

पटना। लालू प्रसाद के छोटे बेटे, पूर्व उप मुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी ने आज अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार के युवा राजनेता का जन्मदिन पार्टी के नेता से लेकर परिवार के लोग तक मना रहे हैं। तेजस्वी ने परिवार की मौजूदगी में आधी रात को बर्थडे केक काटा। उनकी बहन रोहिणी आचार्य और भाई तेज प्रताप ने उन्हें ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भी कार्यकर्ता उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रोहिणी ने ट्वीट कर कहा, बिहार के भावी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना। इतनी दूर हैं.. फिर भी हम एक है.. भाई बहन कि प्रीत का.. ये बंधन का एहसास है.. जनता का भी ख्याल रखना.. हर बहना का भाई.. यूंही बन कर तू रहना.. जन्मदिन मुबारक हो टूटू । तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा,जन्मदिन मुबारक हो टूटू। इसके साथ उन्होंने जन्मदिन मुबारक हो मुख्यमंत्री तेजस्वी हैशटैग का इस्तेमाल किया है। तेजस्वी के समर्थकों ने भी केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को खिलाया। एग्जिट पोल के अनुसार इस बार राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। हालांकि 10 नवंबर को चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके साथ ही तेज प्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने तेजस्वी को बड़ा उपहार दिया है। वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा। लोगों ने नीतीश कुमार की सरकार को नकार दिया है।लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है आप दीर्घायु हों और अपने जीवन को सफल बनाने मे कामयाब रहें। आज आप का जन्मदिन है भगवान के दर्शन व आशीर्वाद से आप का दिन शुभ हो। पार्टी ने समर्थकों से कहा आवास आकर बधाई देने से बचें पार्टी ने तेजस्वी के जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों से घर में रहने की अपील की। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए, आप घर पर ही रहें और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें। 10 को मतगणना हेतु अपनी सजग उपस्थिति क्षेत्र में बनाए रखें। एग्जिट पोल में महागठबंधन को एनडीए के मुकाबले बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच राजद ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव परिणाम के दौरान संयम और शिष्टाचार का पालन करने का निर्देश दिया है। राजद ने ट्वीट कर कहा,राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें- 10 नवंबर को चुनाव परिणाम कुछ भी हो उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। अनुचित आतिशबाजी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा। राजद नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना की सड़कों पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले पोस्टर लगे दिखाई दिए, जिसमें उन्हें बिहार का पहला युवा मुख्यमंत्री बताया गया है। बिहार के अन्य जिले से भी राजद नेता तेजस्वी यादव के जन्म दिन अपने अपने तरीके से मनानें की खबरें प्राप्त हुई। बिहार के खासकर युवाओं में तेजस्वी के जन्म दिन पर काफी उत्साह है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129