“मोदी वैक्सीन यात्रा” से लोगों की आशाएं जगी, खुशी का इजहार – डॉ अरविन्द वर्मा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

मोदी वैक्सीन यात्रा से लोगों की आशाएं जगी, खुशी का इजहार – डॉ अरविन्द वर्मा

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। देश के आम लोग,जो कोरोनावायरस के संक्रमण से डरे और सहमे हैं। एक ओर संक्रमण तेजी से फैल रहा है तो दूसरी ओर भारत सरकार वैक्सीन को तेजी से तैयार और ट्रॉयल कराने को लेकर सतत प्रयासरत है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मोदी वैक्सीन यात्रा” की खबर मिलते ही ज़िले की आम जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी आशाएं जगी है। लोग जगह जगह खुशी का इजहार कर रहे हैं। उक्त बातें, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया से कही। आगे डॉ वर्मा ने कहा आज ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बन रही वैक्सीन के तीन शहरों में स्थित लैब का निरीक्षण किया, जिनमें अहमदाबाद के जाइडस कैडिला, हैदराबाद के भारत बायोटेक तथा पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का लैब शामिल है। भारत बायोटेक द्वारा विकसित किए जा रहे वैक्सीन हैं- कोवैक्सिन ” covaxin” , जाइडस कैडिला द्वारा विकसित किए जा रहे वैक्सीन हैं- ZyCoV-D तथा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर वैक्सीन बना रही है। डॉ वर्मा ने कोरोनावायरस से देश वासियों के जान की रक्षा हो सके इसके लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे “मोदी वैक्सीन यात्रा” की सराहना करते हुए कहा कि इस महामारी के दौर में भी प्रधान मंत्री का अपनी जनता के लिए चिंतित होना, देश और देश वासियों के लिए शुभ का संकेत है। डॉ वर्मा ने कहा हम, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के सभी सदस्य भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129