बिहार के उप मुख्य मंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने शेरो शायरी के साथ पेश किया बिहार बजट 2021-2022

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

बिहार के उप मुख्य मंत्री सह वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने शेरो शायरी के साथ पेश किया बिहार बजट 2021-2022

मछलियों के निर्यात से बिहार की आर्थिक स्थिति में होगा सुधार – तार किशोर प्रसाद, वित्त मंत्री

ANA/Arvind Verma

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने 2 लाख 18 हज़ार 303 करोड़ का बिहार बजट 2021-2022 पेश किया। डिप्टी सीएम ने बताया कि बाल हृदय योजना लागू कर दी गई है। इस बाबत 300 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इस योजना के तहत जन्म से दिल में छेद लेकर पैदा हुए बच्चों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि पशु पालन और मत्स्य पालन क्षेत्र को बढावा देने के लिए काम किया जाएगा। मत्स्य पालन पर विशेष जोर दिया जाएगा। इससे इस काम से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, मछलियों के निर्यात से बिहार की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। सात निश्चय पार्ट- 2 के सशक्त नारी, सक्षम नारी योजना के तहत इंटर पास होने के बाद 25 हजार और स्नातक उत्तीर्ण होने पर 50 हजार रुपये दिया जाएगा। वहीं, नौकरी के क्षेत्र में भी उन्हें अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी। बजट पेश करने दौरान विपक्ष ने किया हंगामा। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी से शांत रहने की अपील की। हालांकि विपक्षी दल के नेता शांत होने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल डिप्टी सीएम ने सात निश्चय योजना पार्ट टू के तहत किए जाने वाले कामों की जानकारी दिया। वहीं, योजनाओं के तहत किस वर्ग को किस प्रकार लाभ मिलेगा इस संबंध में विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। डिप्टी सीएम ने सात निश्चय पार्ट-वन के योजनाओं के तहत की गई खर्चाओं का ब्यौरा दिया। वहीं, योजना से लाभांवित हुए लोगों के संबंध में भी जानकारी दी। बजट पेश करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कविता याद की. वहीं, सदन में उन्होंने कविता की पंक्तियों को दोहराया। कोरोना वैक्सीन के लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। साथ ही वैज्ञानिकों के काम को भी सराहना की। तारकिशोर प्रसाद ने कोरोना काल के दौरान सरकार द्वारा प्रवासियों, कोरोना पीड़ितों और कोरोना योद्धाओं पर किए गए खर्च की जानकारी दी। वहीं, कोरोना योद्धाओं के काम को सराहा। बजट पेश करने के दौरान डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सभी वर्ग को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है। इससे सभी वर्गों को लाभ मिलेगा। फिलहाल वे वित्तीय वर्ष 2020-2021 के खर्च का ब्यौरा दे रहे हैं। प्रश्नकाल के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार के किसान कमजोर हो रहे हैं। एमएसपी रेट के आधे कीमत से भी कम में धान खरीद हो रही है। यह सरकार किसान विरोधी है। सरकार बताए कि एपीएमसी मंडी व्यवस्था और बाजार समिति खत्म की गई उसका क्या असर पड़ा? आज पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही है।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को अपने आवास से बिहार विधानसभा ट्रैक्टर से पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। किसानों की बात अगर नहीं सुनी जाएगी तो यह कहीं न कहीं नाइंसाफी है। एपीएमसी कानून में संशोधन करना चाहिए। वहीं, सीपीआई नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कीमतों में वृद्धि ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पेट्रोल-डीजल के महंगे होने की वजह से सभी जरूरी चीजों का भी दाम बढ़ रहा है। कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने सोमवार को अनोखे अंदाज में महंगाई और किसानों के लिए एमएसपी की मांग को लेकर बिहार विधानसभा के बाहर विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की एमएसपी को सुनिश्चित कर महंगाई पर लगाम लगाया जा सकता है। बिहार बजट 2021-22 पेश करने से पहले वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने दावा किया है कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। हर क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। तेजस्वी के सवालों के बीत अन्य विपक्षी दलों के विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विधायकों ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमत और जहरीली शराब से मौत का मुद्दा उठाया। वहीं, सदन में जमकर नारेबाजी की। इधर, विधानसभा अध्यक्ष सभी से शांत रहने का अनुरोध करते रहे। तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले सोशल साइंस का पेपर लीक हुआ था। आज फिर से मैट्रिक की परीक्षा के हिंदी का पेपर लीक हो गया है। ऐसे में सरकार जवाब दें कि ऐसा क्यूं हो रहा है? हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें शांत कराते हुए प्रश्न काल में अपना प्रश्न उठाने की सलाह दी। सदन के शुरू होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीएसईबी की मैट्रिक की परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा उठाया। बिहार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद अपने कार्यकाल के पहला बजट सदन के पटल पर शेरो शायरी के साथ रखा। वहीं, सदन के अलग-अलग दिन हर विभाग के बजट की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बिहार बजट 2021-22 का आकार करीब दो लाख 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक रहने की संभावना है, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 के दो लाख 11 हजार 761 करोड़ रुपये से अधिक है। बिहार बजट 2021-22 में कोरोना महामारी के प्रभावों से उबरने के उपायों संग स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मुख्य बिंदु होगा। बजट में सात निश्चय पार्ट-2 के जरिए आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने और खासकर बिहार के गांवों की खुशहाली पर ध्यान दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129