पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने किया देर रात गिरफ्तार, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Listen to this article

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने किया देर रात गिरफ्तार, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

31 वर्ष पुराने मामले में 07 फरवरी (शनिवार) को सांसद पप्पू यादव की होगी पेशी

ANA/Arvind Verma

पटना। एक पुराने आपराधिक मामले (1995) में तय तारीख पर अदालत में पेश नहीं होने के कारण पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को देर रात उनके घर पर चली हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद लगभग 11. 55 बजे रात्रि पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 31 साल पुराने एक केस में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (6 फरवरी) की आधी रात को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी 31 साल पुराने एक केस में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 1995 में पप्पू यादव पर जमीन कब्जाने के आरोप लगे थे, इस मामले में अब जाकर उनकी गिरफ्तारी हुई है। शुक्रवार (6 फरवरी) की आधी रात को बड़ा ड्रामा देखने को मिला। पटना पुलिस ने 31 साल पुराने एक केस में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को आधी रात को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी ने सत्ता के गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दिया है। पुलिस जब पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची तो उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा। सांसद समर्थकों की नारेबाजी के बावजूद पटना पुलिस पीछे नहीं हटी और पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। देर रात को ही सांसद पप्पू यादव का मेडिकल कराया गया। इस दौरान पप्पू यादव की तरफ से तबीयत खराब होने की बात कही गई, लेकिन पुलिस के आला अधिकारी नहीं माने। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव को आज (शनिवार, 7 फरवरी) को अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के दौरान सांसद ने कहा कि मैं संसद सत्र में भाग लेकर लौटा हूं। मुझे अदालत के समन की जानकारी है और मैं कल पेश होऊंगा, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आए हैं और वे दुर्व्यवहार कर रहे हैं। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि मैं राज्य सरकार के खिलाफ बोल रहा हूं, इसलिए मुझे निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन को चैलेंज करते हुए आगे कहा कि जेल भेजो या फांसी दो पप्पू रुकेगा नहीं। सनद रहे, वर्ष 1995 में विनोद बिहारी लाल ने पटना के गर्दनीबाग थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कहा था कि पप्पू यादव ने धोखाधड़ी से उनका मकान किराए पर लिया और उसमें अपना कर्यालय खोल लिया। विनोद बिहारी लाल ने कहा था कि पप्पू यादव ने घर को पर्सनल यूज के लिए लिया था, लेकिन उसे राजनीतिक कार्यालय बना लिया। उन्होंने कहा कि मकान लेते वक्त इस तथ्य को छिपाया गया था। इस मामले में पप्पू यादव के खिलाफ धारा 419, 420, 468, 448, 506 और 120B के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अदालत की ओर से सांसद को समन जारी करके पेश होने को कहा गया था। बार-बार समन जारी होने के बावजूद पप्पू यादव कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद पटना की एक विशेष अदालत ने उनके खिलाफ वारंट और संपत्ति कुर्की के आदेश जारी किए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000