जम्मू कश्मीर हॉकी टीम को हॉकी बिहार ने एक 2 के बदले 8 गोल से किया पराजित

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

जम्मू कश्मीर हॉकी टीम को हॉकी बिहार ने एक 2 के बदले 8 गोल से किया पराजित

ANA/V.Kumar

सिमडेगा। 11वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जुनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 जो सिमडेगा के एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान में चल रहा है ,हॉकी बिहार ने अपने पूल के प्रथम मैच में जम्मू कश्मीर को एक 2 के बदले 8 गोल से पराजित किया। बता दें कि मैच की शुरुआत होते ही 8वें मिनट में ही बिहार की तरफ से 14 नंबर की जर्सी पहने बिहार की ऋतिका सोरेन ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 1-0 से बढ़त दिलाई। वहीं, पुनः 10 वें मिनट में बिहार की जर्सी नंबर 16 की कशिश कुमारी ने मैदानी गोल कर 2-0 की बढ़त दिलाई, 21 वें मिनट में 14 नंबर की जर्सी पहने ऋतिका सोरेन ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 3-1 की बढ़त बनाई। बिहार के खिलाड़ी आक्रमक होते हुए 23 वे मिनट में ही मैदानी गोल कर बिहार को 4-1 को बढ़त बना ली। वहीं, 29 वें मिनट में जर्सी नंबर 11 के पूजा कुमारी के द्वारा मैदानी गोल कर बिहार को 5-1 का स्कोर स्कोरबोर्ड में लगाई। सेकंड हाफ के शुरुआत होते हुए ही बिहार के 11 नंबर की जर्सी पूजा कुमारी 31 वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर बिहार का स्कोर 6-1 से बढ़त बनाई। मैच के चौथे क्वार्टर में बिहार के 10 नंबर की जर्सी महिमा कुमारी ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर बिहार का स्कोर 7-2 पहुँचया। मैच के 51 वें मिनट में जर्सी नंबर 11 के पूजा कुमारी पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर बोर्ड पर बिहार का स्कोर का आंकड़ा 8-2 पहुँचाया। अन्त में 8-2 के स्कोर पर ही मैच समाप्त हुआ। अब हॉकी बिहार का अपने पूल के दूसरा मैच 23 अक्टूबर 2021 को चंडीगढ़ का सामना करने उतरेगी। टीम कोच विकाश कुमार बताते है हमारी टीम अब सेट हो चुकी है।परेशानियां हुई थी एस्ट्रो टर्फ को लेकर पर हमारे खिलाड़ी शुरुआत में ही आक्रमक रूप अपनाते हुए बिहार को बढ़त बनाये रखा अगले मैच में हमारी टीम और बेहतर खेलेगी। मैनेजर-अंजू कुमारी, बिहार टीम के साथ है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129