गोल्डन जुबली 50वें फ़रकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन में डीएम नवीन कुमार को महामूर्खधिराज और एसपी राकेश कुमार को मिली मूर्खाधिपति की उपाधियां

Listen to this article

गोल्डन जुबली फ़रकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन में डीएम नवीन कुमार को महामूर्खधिराज और एसपी राकेश कुमार को मिली मूर्खाधिपति की उपाधियां

नए जमाने की नई अत्याधुनिक “नोट महिमा” आरती गाकर डॉ अरविन्द वर्मा ने दर्शकों का मन मुग्ध किया

कवियों, कवयित्रियों, कलाकारों को प्रशस्ति पत्र दे किया गया सम्मानित

स्मारिका का विमोचन नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर राकेश गुप्ता ने किया

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। समाहरणालय खगड़िया के पूर्व कार्यालय अधीक्षक स्मृति शेष कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा सभागार, नेशनल स्कूल परिसर में गोल्डन जुबली 50 वां फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाग्यशाली विजेता बने ज़िला पदाधिकारी नवीन कुमार जिन्हें महामूर्खधिराज और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार को मूर्खाधिपति की उपाधि से नवाजा गया, निर्णयानुसार । सम्मेलन का उद्घाटन समाजवादी तरीके से हुआ, जिसमें शामिल थे नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता, पुलिस सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, स्वागताध्यक्ष सह वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा, संस्थापक व पत्रकार अरुण वर्मा, सुरेश पोद्दार, किरणदेव यादव आदि। स्मारिका का विमोचन भी किया गया। आयोजित रंगा रंग कार्यक्रम का संचालन भारत सरकार द्वारा बेस्ट ऐंकर अवॉर्ड से पुरस्कृत डॉ अरविन्द वर्मा ने किया और जायकेदार बनाने में अहम भूमिका का निर्वाह किया। डॉ अरविन्द वर्मा ने इस सफरनामे को यादगार बनाने में जिन महामूर्खों ने महामूर्ख सम्मेलन के मंच पर आकर, उपाधियां पाकर अपनी अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं और दर्शकों के दिल में छा गए थे उनमें प्रमुख नाम है डिस्ट्रिक्ट जज उमाशंकर प्रसाद, ज़िला पदाधिकारी सुधीर त्रिपाठी, दीपक कुमार सिंह, जय सिंह, राजीव रौशन आलोक रंजन घोष, पुलिस अधीक्षक में बी बी प्रसाद, अनिल कुमार सिंह, मिट्ठू प्रसाद, डीडीसी शिव प्रसाद तथा एसडीओ आदित्य प्रसाद आदि। सम्मेलन के स्थापना कल से अबतक के सफरनामे की प्रस्तुति करते हुए महामूर्खों के बीच उपाधियों की रेवड़ियां संस्थापक एवं पत्रकार अरुण ने ठहाकों के बीच प्रसारित किया। सोशल मीडिया कर्मियों ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कर देश विदेश के और ध्वनिविस्तरक यंत्र से पूरे शहर के लोगों को आनंदित किया। दरभंगा की कवयित्री रितु प्रज्ञा एवं रूपा ने अपनी काव्य पाठ से श्रोताओं लोटपोट कर दी। नए जमाने में नई अत्याधुनिक “नोट महिमा” आरती गाकर डॉ अरविन्द वर्मा ने दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। कपिकेश्वर कपिल, सुखनंदन बिहारी, विनोद जायसवाल की कविताएं सराही गई। कवियों, कवयित्रियों, कलाकारों और मीडियाकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर स्वाग्याध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा तथा संस्थापक अरुण वर्मा ने सम्मानित किया। सम्मेलन अति मनोरंजक बनाने में अरुण वर्मा, सोनी कुमारी, मधुबाला, पूजा डॉन, सिमरन कुमारी, लाडो कुमारी, प्रणव कुमार, कंचन नंदन हर्ष, अभिराज कुमार आनन्द, नेशनल गोल्ड मैडलिस्ट आदर्श कुमार, सुमित कुमार, आर के सिंह, सुरेश नायक, राजा वर्मा, अशोक वर्मा, मनोहर कुशवाहा, उमेश ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, सुरेश पोद्दार, कौशल कुमार तथा प्रिंस कुमार (पूर्व सैनिक) की प्रस्तुति सराहनीय रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000