पुलिस ने जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी को किया गिरफ़्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Listen to this article

पुलिस ने जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी को किया गिरफ़्तार, कोर्ट से मिली जमानत

ANA/S.K.Verma

पटना। “जनशक्ति जनता दल” की महिला कैंडिडेट वीणा मानवी को गांधी मैदान थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था, अब उनको बेल मिल गई है। JMFC 9 ने वीणा मानवी को जमानत दे दी है। 17 वर्ष पुराने धोखाधड़ी के मामले में पटना कलेक्ट्रेट से अरेस्ट किया गया था। सिविल कोर्ट में उनके खिलाफ साल 2009 में परिवाद दायर किया गया था। कोर्ट कंप्लेन के आधार पर इनके खिलाफ कोर्ट से लाल वारंट इश्यू था। वीणा मानवी के खिलाफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास 9, कोर्ट नम्बर 26 की ओर से 26 फरवरी 2026 को वारंट इश्यू किया गया है। इनके खिलाफ धारा 403, 418 में केस रजिस्टर्ड हुआ था। ACJM 7 के यहां भी धोखाधड़ी मामले में आज सुनवाई हुई है। कंकड़बाग थाने में इनके खिलाफ साल 2016 में फर्जी, चिटिंग का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा दलित उत्पीड़न, साइबर से संबंधित भी मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान वीणा मानवी चिल्लाती-रोती नजर आईं। वीणा मानवी की वकील निशा सिंह ने कहा, हमलोग बाकी की प्रक्रिया कर रहे थे। अचानक खबर मिली कि वीणा को गिरफ्तार किया है। हमलोगों के खिलाफ 3 मामला है। वीणा मानवी की वकील निशा सिंह ने कहा जिसे ऑल रेडी हमलोगों ने डिक्लेरेशन किया है। इसकी जानकारी हम लोगों को पुलिस भी नहीं दे रही है। सीधा उठकर उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया है। JMFC 9 के कोर्ट में वीणा मानवी को प्रोड्यूस किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000