घुसपैठिया और आतंकवाद के लिए बिहार में कोई जगह नहीं – सम्राट चौधरी, सीएम

Listen to this article

घुसपैठिया और आतंकवाद के लिए बिहार में कोई जगह नहीं – सम्राट चौधरी, सीएम

मीट फैक्ट्री बंद करने को ले लोगों ने सीएम को दिखाए पोस्टर

ANA/ Arvind Verma

अररिया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी फारबिसगंज प्रखंड स्थित हरिपुर पंचायत पहुंचे। जहां जन सहयोग शिविर और जनसभा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘मैं दो बातों पर कॉम्प्रोमाइज नहीं करता, घुसपैठिया और आतंकवाद के लिए बिहार में कोई जगह नहीं है।’ ‘सहयोग शिविर में आपके बीच आया हूं। शिविर को मतलब है आपको तकलीफ से निकालना। बिहार में अभी तक 4 लाख 53 हजार 62 लोगों ने आवेदन दिया। जिसमें मात्र 27 हजार आवेदन पेंडिंग है।’ वहीं कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने मीट फैक्ट्री बंद करने की मांग को लेकर पोस्टर दिखाएं और हंगामा किया। इस दौरान मंच से अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने कहा, मीट फैक्ट्री के कारण लोगों को काफी दुर्गंध आती है, ये बंद होनी चाहिए। इसकी जानकारी सीएम को मिल गई है। वही मामले को लेकर सीएम ने कहा, अगर फैक्ट्री अवैध है तो जांच कर उसे अविलंब बंद किया जाएगा। इसके साथ ही अगर क्षेत्र को प्रदूषित कर रहा है तो उसकी जांच भी प्रदूषण डिपार्टमेंट से करने की बात कही है।सम्राट चौधरी ने डीएम को जांच करने को कहा है। अररिया के बाद सम्राट चौधरी खगड़िया जा रहे हैं। फारबिसगंज के डाक हरीपुर में चल रही मीट फैक्ट्री बंद करने को लेकर लोगों ने पोस्टर दिखाएं। जनसहयोग शिविर में शिकायतों का निपटारा।शिविर में राजस्व भूमि सुधार, आवास योजना, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड और लोक शिकायत निवारण से संबंधित आवेदनों का ऑन द स्पॉट भी निपटारा किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, बैंक, जीविका और आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा अलग-अलग स्टॉल भी लगाए गए, जहां लोगों के बीच से आई समस्या का निपटारा भी किया गया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक पूरे मार्ग पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000