अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन जायसवाल को पुत्र शोक, सुरेश उर्फ़ सन्नी भैया का असामयिक निधन

Listen to this article

अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन जायसवाल को पुत्र शोक, सुरेश उर्फ़ सुन्नी भैया का असामयिक निधन

देश के विभिन्न प्रदेशों से शोकाकुल परिजनों को मिल रहा शोक संदेश

ANA/S.K.Verma 

अहमदाबाद। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल प्रभातीलाल जायसवाल के पुत्र सुरेश मदनलाल जायसवाल उर्फ़ सुन्नी भैया का हृदय गति रुक जाने से असामयिक निधन हो गया। जानकारी मिलते ही पूरे देश में जायसवाल महासभा के सदस्यों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। शोकाकुल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके परिजनों को देश के विभिन्न राज्यों से शोक संदेश निरंतर प्राप्त हो रहा है। उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ अरविन्द वर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) ने मीडिया से कहा सन्नी बाबू नेकदिल इंसान थे। गरीबों, दलितों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए मानो मसीहा जैसे थे। समाज में उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता थी तभी तो उनके निधन की खबर मिलते ही उनके चहेतों के बीच मातम छा गया। सभी अपने अपने तरीके से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भावभीनी श्रद्धांजलियां अर्पित करने लगे। डॉ अरविन्द वर्मा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख थे महासभा के मुख्य संरक्षकबालेश्वर दयाल जायसवाल, वरिष्ठ संरक्षक पन्ना लाल जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक किशोर जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक रविवन जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव आदित्य वर्धनम, राष्ट्रीय सचिव हरी प्रकाश जायसवाल तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनंद सिंह मेवाड़ा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव जायसवाल, राष्ट्रीय युवा महासचिव राहुल पारेता, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम गुप्ता, अंजना जायसवाल, निखिल जायसवाल, अरुण कुमार जायसवाल, डॉ प्रकृति गुप्ता, रवि प्रकाश जायसवाल, महेंद्र गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, कैलाश गुप्ता, अरविन्द कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय ब्याहुत कलवार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश भगत, मधेश सरकार नेपाल के पूर्व मंत्री प्रमोद जायसवाल तथा कलवार सेवक समाज महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्दु प्रभा आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000