अपनी दो वर्षों की उपलब्धियों से आमजनों को रूबरू कराया सांसद राजेश वर्मा

Listen to this article

अपनी दो वर्षों की उपलब्धियों से आमजनों को रूबरू कराया सांसद राजेश वर्मा

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। दो वर्षों की उपलब्धियों पर सांसद राजेश वर्मा की प्रेस वार्ता एवं विकास योजनाओं का उद्घाटन
खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने अपने संसदीय कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज एक भव्य कार्यक्रम के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों, जनहित की योजनाओं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से मीडिया एवं आमजन के समक्ष रखा। सांसद वर्मा ने कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पुल-पुलिया, रेलवे, स्टेशन आधुनिकीकरण, ट्रेनों के ठहराव, रेलवे लाइन विस्तार सहित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया। इस अवसर पर सांसद राजेश वर्मा जी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं लोकार्पण भी किया गया। सांसद निधि मद से लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से 31 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया। वहीं अन्य मदों से लगभग 2 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़कों एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त सीएसआर (CSR) मद से लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से 22 स्थानों पर स्थापित ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। साथ ही लगभग 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 81 स्थानों एवं 27 अन्य स्थलों पर स्थापित हाई मास्ट लाइटों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया। सांसद वर्मा ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आम लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी खगड़िया लोकसभा क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम में एनडीए के जिला अध्यक्षगण, विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सांसद राजेश वर्मा के दो वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000