शेरे बिहार अमर शहीद ब्रज बिहारी प्रसाद को मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Listen to this article
स्वo ब्रज बिहारी प्रसाद को नमन करते हुए मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी

 

शेरे बिहार अमर शहीद ब्रज बिहारी प्रसाद को मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कलवार सेवक समाज एवं बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने उपस्थित गणमान्य के प्रति जताया आभार

ANA/ Indu Prabha 

पटना। शेरे बिहार अमर शहीद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वैश्य नेता डॉ ब्रज बिहारी प्रसाद की 28वीं पुण्य तिथि पर बिहार सरकार के मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने स्मृति संग्रहालय, पटना में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सम्मिलित होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा डॉ० ब्रज बिहारी प्रसाद जी का

मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी का अभिवादन करती पूर्व सांसद रमा देवी (स्वo ब्रज बिहारी प्रसाद की धर्मपत्नी)

जनसेवा, सामाजिक समरसता एवं लोककल्याण के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी पुण्य स्मृति को विनम्र श्रद्धांजलि। राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा ब्रज बिहारी बाबू जैसे जांबाज नेता की सख्त आवश्यकता है बिहार में। उन्होंने वैश्य समाज को एकजुट करने में अपनी जान की बाज़ी तक लगा दी। इस अवसर पर मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने बिहार के वैश्य युवाओं से आग्रह किया कि वक्त रहते अपने अपने समाज को

सर्वधर्म प्रार्थना सभा में मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी, राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, सांसद डॉ संजय जायसवाल संग पूर्व सांसद रमा देवी

संगठित कर अपनी आवाज बुलंद करते रहें और अपने हक के लिए हमेशा लड़ते रहें। मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए कहा केंद्र और बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी लोकोपयोगी सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं और औरों को भी लाभ उठाने को प्रेरित करें ताकि सरकार का सपना पूरा ही हो सके। हमारे पीएम और सीएम बिहार के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयत्नशील हैं, जनसहयोग जरुरी है। डॉ दिलीप

श्रद्धांजलि सभा में राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल एवं पूर्व सांसद रमा देवी

जायसवाल ने कहा दिवंगत ब्रज बिहारी प्रसाद जी के सपने को साकार करने में बिहार के सभी वैश्य युवा सरकार को सहयोग करें। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में उपस्थित तमाम अतिथियों का स्वo ब्रज बिहारी प्रसाद की धर्मपत्नी एवं पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद रमा देवी ने स्वागत किया तथा कार्यक्रम में भाग लेने के प्रति आभार प्रकट किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ संजय जायसवाल ने भी ब्रज बिहारी प्रसाद के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी

डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया एवं कलवार सेवक समाज

श्रद्धांजलि दी। दूसरी तरफ़ बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया तथा कलवार सेवक समाज के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में उपस्थित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल एवं सांसद डॉ संजय जायसवाल सहित तमाम आगंतुकों के प्रति संस्था की तरफ़ से आभार प्रकट किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000