“सृजन द स्पार्क” अहमदाबाद चैप्टर का प्रथम संगीतमय कार्यक्रम भव्य सफलता के साथ संपन्न

Listen to this article

“सृजन द स्पार्क” अहमदाबाद चैप्टर का प्रथम संगीतमय कार्यक्रम भव्य सफलता के साथ संपन्न

सीआई डी, क्राईम के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजय चौधरी बतौर विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद

ANA/Arvind Verma

अहमदाबाद। साहित्य, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी संस्था “सृजन द स्पार्क” के अहमदाबाद चैप्टर द्वारा आयोजित प्रथम संगीतमय कार्यक्रम एच.के. कॉलेज स्थित प्रतिष्ठित एच.के. हॉल, अहमदाबाद में अत्यंत भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 700 से अधिक संगीत एवं कला प्रेमी श्रोताओं की उपस्थिति ने पूरे सभागार को हाउसफुल कर दिया। यह आयोजन अहमदाबाद चैप्टर की सांस्कृतिक यात्रा का प्रथम सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिसने शहर के कला और संगीत प्रेमियों के बीच अपनी एक सशक्त पहचान स्थापित की। कार्यक्रम में संस्था के चीफ पैट्रन एवं राजस्थान के पूर्व आईजी पुलिस प्रसन्न खमेसरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। वर्ष 2011 में उनके मन में अंकुरित हुई सृजन की यह अवधारणा आज “सृजन द स्पार्क” के रूप में देश और दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी है। संगीत, साहित्य और सृजनशीलता को मंच प्रदान करने की उनकी दूरदृष्टि ने हजारों प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय चौधरी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP), CID Crime, अहमदाबाद एवं गांधीनगर उपस्थित रहे। प्रशासनिक उत्कृष्टता, सामाजिक सरोकारों तथा साहित्यिक योगदान के लिए वे व्यापक रूप से सम्मानित हैं। मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात न्यायिक सेवा के पूर्व जिला न्यायाधीश एवं पूर्व चैरिटी कमिश्नर वाई. एम. शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने लगातार नौ वर्षों तक चैरिटी कमिश्नर के रूप में सेवाएं देकर एक उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया तथा समाजहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए। इस अवसर पर अहमदाबाद चैप्टर के प्रमुख ट्रस्टी बृजमोहन सूद, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ट्रस्टी मदनलाल प्रभातीलाल जायसवाल, हर्ष चेतनभाई कोठारी, रुचि नीलम डॉक्टर, ओमप्रकाश मालु, पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त संजीव कुमार देव तथा जिग्नेश मुकुंदभाई पारिख सहित ट्रस्ट मंडल के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस भव्य आयोजन की शोभा को और अधिक बढ़ाया। कार्यक्रम में उद्योग एवं समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मनोज भटनागर, राजेंद्र शर्मा एवं सुरेश चोटालिया, प्रमुख रहे। कार्यक्रम में सृजन द स्पार्क अहमदाबाद चैप्टर के सम्मानित लाइफ मेंबर्स की विशेष उपस्थिति रही। इनमें: दीपककुमार गणेशभाई जायसवाल, निलेश त्रिवेदी, ललित चमारिया, राजकुमार लोढ़ा, तारक जयंतीलाल शाह, नवल जगदीशचंद्र अरोरा, मनोज चौकवानी, इंगित मोदी, कैलाश काबर, संजीव धवन, पार्थ कंथेरिया, सुनील जैन, राजीव भंडारी, संजय सिंह राजपूत, शैलेश करमाकर, सुनील शर्मा, विजय शाह, चंचलराज गणेशमल मेहता, जयमीन मोदी, दिनेश भंवरलाल डागा, हितेंद्र शुक्ला सभी लाइफ मेंबर्स ने संस्था के उद्देश्यों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम की मुख्य प्रस्तुति सुप्रसिद्ध कलाकार गुल सक्सेना विश्वनाथ एवं डॉन मिस्त्री तथा उनकी प्रतिभाशाली टीम द्वारा दी गई। मधुर गीतों, जीवंत प्रस्तुतियों और उत्कृष्ट संगीत संयोजन ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज और दर्शकों का उत्साह कलाकारों के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को दर्शाता रहा। उपस्थित अतिथियों, ट्रस्टियों एवं संगीत प्रेमियों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की। “सृजन द स्पार्क” अहमदाबाद चैप्टर का यह प्रथम संगीतमय आयोजन संस्था की सांस्कृतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुआ। इस आयोजन ने न केवल संगीत प्रेमियों को एक यादगार अनुभव दिया, बल्कि साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। सृजन द स्पार्क परिवार सभी अतिथियों, कलाकारों, लाइफ मेंबर्स, सहयोगियों एवं श्रोताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर सका।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000