इस्कॉन मंदिर और गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने किया

Listen to this article

इस्कॉन मंदिर और गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने किया

मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने आरती की, दीप प्रज्वलित किया, झाड़ू लगाया और रथ की रस्सी खींच आगे बढ़ाया

ANA/Arvind Verma 

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की आरती करने के पश्चात् रथ यात्रा मार्ग में स्वयं झाडू लगाया और रथ की रस्सी खींचकर भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की शुरुआत की। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रमन मनोहर दास ने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् गर्दनीबाग स्थित ठाकुरबाड़ी पहुँचकर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जगन्नाथ की आरती की, रथ यात्रा मार्ग में स्वयं झाडू लगाया तथा रथ की रस्सी खींचकर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की पूजा- अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधान सभा के सभापति अवधेश नारायण सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, उच्च शिक्षा सह विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधायक श्याम रजक, अन्य जन प्रतिनिधिगण, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष रणवीर नंदन, इस्कॉन मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य राधापति चरण दास, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य शायन कुणाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000