जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने झाड़ू लगाने के बाद सुसज्जित रथ की रस्सी खींच कर किया

Listen to this article

जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने झाड़ू लगाने के बाद सुसज्जित रथ की रस्सी खींच कर किया

मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी के संग उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे

ANA/Arvind Verma

पटना। बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी पहुंचे। सबसे पहले आयोजकों ने मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी को मंच पर मंचासिन किया, जहां मंदिर के अध्यक्ष ने बुके प्रदान कर स्वागत किया। तदोपरांत मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करने के बाद मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने सुंदर और आकर्षक सुसज्जित जगन्नाथ रथ के आगेअपने हाथ से झाड़ू लगाकर सड़क साफ़ किया। पौराणिक परंपरा के अनुसार जगन्नाथ रथ के रस्सी खींच कर मुख्य मंत्री ने रथ की आगे बढ़ाया। देखते ही देखते हरे कृष्णा, हरे कृष्णा की गगनभेदी नारे से प्रशाल गूंज उठा। मंदिर के अध्यक्ष ने कहा रथ को रस्सी से पहले राजा खींचा करते थे, इसलिए राज्य के राजा स्वरूप मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी ने प्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा का शुभारंभ रस्सी खींच कर किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, खेल और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी समेत राज्य सरकार के कई मंत्री-विधायक शामिल हुए । इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी रथयात्रा में शामिल हुए हैं। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर सवार थे। इस रथयात्रा में पटना और आसपास के लाखों लोग शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000