12 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर स्थापित की एक अलग पहचान – डॉ दिलीप जायसवाल, राजस्व मंत्री

Listen to this article

12 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर स्थापित की एक अलग पहचान – डॉ दिलीप जायसवाल, राजस्व मंत्री

ANA/Arvind Verma 

किशनगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज किशनगंज जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल (पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष) शामिल हुए। इस अवसर पर मोदी सरकार के 12 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल के दौरान देश में हुए अभूतपूर्व विकास, गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण एवं जनहितकारी योजनाओं की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संबोधित करते हुए मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा पिछले 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। यह 12 वर्षों की यात्रा केवल उपलब्धियों की कहानी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, संकल्प और विकसित भारत के सपने को साकार करने की कहानी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000