कांग्रेसियों ने निकाली जन जागरण पदयात्रा, बोले मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल, निकाला भड़ास

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

कांग्रेसियों ने निकाली जन जागरण पदयात्रा, बोले मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल, निकाला भड़ास

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान पर आसमान छूती महंगाई और बढ़ती कीमतों के खिलाफ खगड़िया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो में जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जनता से अच्छे दिनों की बात करने वाली केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है, महंगाई आसमान छू रही है, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के कारण आमजन परेशान हैं, त्राहिमाम है, लेकिन यह सरकार हिंदू- मुस्लिम का कार्ड खेलकर देश को महंगाई और बेरोजगारी की आग में झोंक रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घरानों एवं अपने चहेते उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की सरकारी संस्थाएं उनके हाथों धीरे धीरे बेच रही है। उन्होंने कहा कि आज देश के किसान करीब 1 साल से आंदोलनरत लेकिन यह सरकार किसान जो हमारे अन्नदाता है उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।आज 14 नवंबर को आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के 132 वी जयंती पर सुबह में जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई तथा जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में पंडित नेहरू जी के तैल चित्र पर काफी संख्या में कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर नमन किये। उक्त अवसर पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि पंडित नेहरू जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने हैं और आजाद भारत में नए-नए उद्योग स्थापित कर विकास का मार्ग प्रशस्त किया। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला महासचिव अर्जुन स्वर्णकार, जिला सचिव राजीव रंजन उर्फ गुड्डू, खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार, नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा कुमारी, कांग्रेस नेत्री मिनी कुमारी, गीता देवी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चंद्रवीर कुमार, कांग्रेस नेता मनोज चौधरी, रविंद्र कुमार यादव अधिवक्ता, फूलचंद यादव, कारे लाल, अशोक साह, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार उर्फ टुन्नी आदि शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129