वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा और अपर लोक अभियोजक मोo मुख़्तार अब्बासी एक दूसरे से गला मिलकर दी बकरीद त्योहार पर मुबारकबा

Listen to this article
वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा एवं अपर लोक अभियोजक मोo मुख़्तार अब्बासी

वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा और अपर लोक अभियोजक मोo मुख़्तार अब्बासी एक दूसरे से गला मिलकर दी बकरीद त्योहार पर मुबारकबाद

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। बकरीद त्योहार के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ अदा किया। भाई चारे का मिसाल देखने को तब मिला जब सिविल कोर्ट, खगड़िया के अपर लोक अभियोजक मोoमुख्तार आलम उर्फ़ मुख्तार अब्बासी और बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) एक दूसरे से गले लगाकर बकरीद की मुबारक बाद दे रहे थे। मोo मुख्तार अब्बासी ने मौके पर मौजूद मीडिया से बात बकरीद (ईद-उल-अज़हा) पैगंबर हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के प्रति दिखाए गए अटूट प्रेम, त्याग और समर्पण की याद में मनाई जाती है। इस्लामी मान्यता के अनुसार, जब अल्लाह ने इब्राहिम की निष्ठा की परीक्षा लेने के लिए उनकी सबसे प्यारी चीज (अपने बेटे हजरत इस्माइल) की कुर्बानी मांगी, तो वे उसे खुशी-खुशी कुर्बान करने को तैयार हो गए थे। कुर्बानी का कारण बताते हुए मुख्तार अब्बासी ने कहा हजरत इब्राहिम के इस सर्वोच्च त्याग को देखकर अल्लाह बहुत प्रसन्न हुए और उनकी कुर्बानी कबूल कर ली ।जब इब्राहिम अपने बेटे की गर्दन पर छुरी चला रहे थे, तब अल्लाह ने अपने करिश्मे से बेटे की जगह एक दुंबे (भेड़) को कुर्बान करवा दिया। इसी ऐतिहासिक घटना की याद में दुनिया भर के मुसलमान अल्लाह की राह में अपनी पसंदीदा चीजों (बकरे, भेड़ आदि) की कुर्बानी देते है। आगे उन्होंने कहा कुर्बानी में मिले गोश्त को तीन बराबर हिस्सों में बांटा जाता है: एक हिस्सा परिवार के लिए, दूसरा रिश्तेदारों/पड़ोसियों के लिए, और तीसरा हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए होता है। यह त्योहार त्याग और दान के महत्व को दर्शाता है, जहाँ संपन्न लोग गरीबों की मदद करते हैं और आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ाते हैं। उक्त अवसर पर मोo ईशा काजमी भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000