विधान सभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में हुई उच्चस्तरीय बैठक, प्रबोधन कार्यक्रम को ले हुआ विचार विमर्श

Listen to this article

विधान सभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में हुई उच्चस्तरीय बैठक, प्रबोधन कार्यक्रम को ले हुआ विचार विमर्श

अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी सहित सचिवालय के वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद

ANA/Arvind Verma

पटना। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज 12:00 बजे मध्याह्न में अपने कार्यालय कक्ष में आगामी 11जुलाई 2026 एवं 12 जुलाई 2026 को गया जी स्थित बिपार्ड में नव निर्वाचित सदस्यगण के लिए आयोजित होने वाले प्रबोधन प कार्यक्रम के संबंध उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी एवं बिहार सरकार तथा सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।बैठक में आगामी 11 जुलाई 2026 एवं 12 जुलाई 2026 को गया जी स्थित बिपार्ड में आयोजित होने वाले अष्टादश बिहार विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यगण के प्रबोधन कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक विचार–विमर्श किया गया। यह कार्यक्रम बिहार विधान सभा सचिवालय, प्राइड ( लोक सभा ) एवं बिपार्ड ( बिहार सरकार ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्रीगण विजय चौधरी एवं बिजेन्द्र प्रसाद यादव , बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह सहित अन्य गणमान्य महानुभाव शामिल होंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान लोक सभा की संस्था प्राइड के प्रशिक्षकगण विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में माननीय सदस्यों को विधायी कार्यों के विविध पहलुओं से अवगत कराएंगे। अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों को प्रतिभागियों एवं रिसोर्स पर्सन आदि के आवासन, प्रोटोकॉल, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन, गाड़ी पार्किंग एवं कार्यक्रम के मीडिया कवरेज सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार इस कार्यक्रम में पूरा सहयोग करेगी। बिपार्ड के महानिदेशक बी० राजेंद्र ने अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि सभा सचिवालय के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित कर ली जायेंगी। इस बैठक में बिपार्ड के महानिदेशक बी० राजेंद्र, अपर पुलिस महानिदेशक विधि–व्यवस्था के० सुहिता अनुपम, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ० सफीना ए० एन०, पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव, गया जी के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं सभा सचिवालय की प्रभारी सचिव सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000