सांसद राजेश वर्मा द्वारा डीएम को लिखे पत्र पर ज़िला प्रशासन ने दिखाई तत्परता, कोसी कटाव रोकने का कार्य शुरू

Listen to this article

सांसद राजेश वर्मा द्वारा डीएम को लिखे पत्र पर ज़िला प्रशासन ने दिखाई तत्परता, कोसी कटाव रोकने का कार्य शुरू

ANA/Arvind Verma 

खगड़िया। जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत शिशवा पंचायत में कोसी नदी के लगातार बढ़ते कटाव को लेकर सांसद राजेश वर्मा द्वारा उठाई गई पहल का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। सांसद ने 3 जुलाई को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिशवा पंचायत में तेजी से हो रहे कटाव पर चिंता जताई थी और तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की थी। सांसद के पत्र के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कटावरोधी कार्य प्रारंभ करा दिया है। पिछले कई दिनों से कोसी नदी के कटाव के कारण शिशवा पंचायत के लोगों में डर का माहौल बना हुआ था। लगातार हो रहे कटाव से खेती की जमीन नदी में समा रही थी और कई परिवारों के घरों पर भी खतरा मंडरा रहा था। ग्रामीण लगातार प्रशासन से कटाव रोकने की मांग कर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद राजेश वर्मा ने स्वयं इस मामले को जिलाधिकारी के समक्ष उठाया और जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया। सांसद के पत्र के बाद प्रशासन ने संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके बाद शिशवा पंचायत में कटावरोधी कार्य शुरू कर दिया गया। कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और लोगों में उम्मीद जगी है कि समय रहते किए जा रहे इस प्रयास से गांव, घर और कृषि योग्य भूमि को सुरक्षित रखा जा सकेगा। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिशवा पंचायत में कटावरोधी कार्य लगातार और पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिला प्रशासन के त्वरित कदम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों में समय पर कार्रवाई होना बेहद जरूरी है। शिशवा पंचायत के ग्रामीणों ने भी कटावरोधी कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की है। लोगों ने उम्मीद जताई कि कार्य शीघ्र पूरा होने से कटाव पर नियंत्रण मिलेगा और गांव के लोगों को लंबे समय तक राहत मिल सकेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000