डीएम पहुंचे मनटुन सिंह के खेत, अगहनी धान फ़सल का हुआ कटनी प्रयोग, ज़िला कृषि पदाधिकारी को दिया निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

डीएम पहुंचे मनटुन सिंह के खेत, अगहनी धान फ़सल का हुआ कटनी प्रयोग, ज़िला कृषि पदाधिकारी को दिया निर्देश

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने मानसी प्रखंड के सैदपुर ग्राम पंचायत में अगहनी धान फसल के फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। खरीफ फसल भदई मकई और अगहनी धान का पंचायतस्तरीय फसल कटनी आयोजित किया जाता है, जिसके तहत प्रत्येक पंचायत में 5 फसल कटनी प्रयोग किया रैंडम आधार पर किया जाता है। फसल कटनी प्रयोग से एक ओर जहां फसलों की उत्पादकता ज्ञात होती है, वहीं दूसरी ओर इसके आधार पर बीमित फसलों हेतु क्षतिपूर्ति का निर्धारण सहकारिता विभाग, बिहार द्वारा किया जाता है।अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, योजना एवं विकास विभाग, बिहार द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत प्रायोजित खरीफ मौसम, कृषि वर्ष 2021-22 के अधिसूचित एवं बीमित फसल अगहनी धान के कटनी प्रयोग के तहत प्राथमिक कार्यकर्ता त्रिलोकी ठाकुर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मानसी द्वारा फसल कटनी प्रयोग का संपादन किया गया। प्रयोग के संपादन के दौरान जिलाधिकारी ने पूरा वक्त देते हुए इसका निरीक्षण किया और अपने सामने हरे दाने का वजन भी कराया। फसल कटनी प्रयोग के लिए सैदपुर पंचायत के नवटोलिया के मनटुन सिंह के खेत का चयन किया गया। फसल कटनी प्रयोग के दौरान रैंडम तालिका स्तंभ के आधार पर खेत में 10 मीटर लंबाई एवं 5 मीटर चौड़ाई के आयताकार खंड को चिन्हित कर उक्त खंड में लगे अगहनी धान की फसल की कटाई कराई गई। इस दौरान फसल कटनी प्रयोग के महत्व एवं इसकी प्रक्रिया की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। विगत वर्षों के उपज के बारे में भी जिलाधिकारी ने किसान से जानकारी ली। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इस खेत में जिंक की कमी परिलक्षित होती है, जिसमें फसल कटाई प्रयोग किया जा रहा है।जिलाधिकारी की उपस्थिति में फसल कटाई के बाद उसका पिटनी एवं दौनी कार्य किया गया, जिससे प्राप्त धान के दाने की तौल की गई। 50 वर्ग मीटर क्षेत्र में कटनी किए गए फसल के दाने का वजन 22.600 किलोग्राम मापा गया। इस आधार पर प्रति हेक्टेयर धान की उत्पादकता 45.2 क्विंटल आंकी गई। कटनी से प्राप्त धान के हरे दाने को बोरे में सीलबंद किया गया और 10 दिनों तक इसे धूप में सुखाने के बाद सूखे दाने का वजन ज्ञात किया जाना है। जिलाधिकारी ने धान के उत्पादकता पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय कृषकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि किसानों के बीच रबी बीज का वितरण ससमय संपन्न कराएं। स्थानीय किसान सलाहकार के बारे में शिकायत प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने उसके खिलाफ कार्रवाई का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से इंदिरा आवास योजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने काश्तकारों की समस्या को सुनकर अपर समाहर्ता को फोन लगाकर फसल क्षति के संबंध में नियमानुकूल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी को पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों के निरीक्षण का भी निर्देश उन्होंने दिया। इस अवसर पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आनंद प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी शैलेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मानसी श्याम किशोर शर्मा, प्रभारी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी त्रिलोकी ठाकुर, राजस्व कर्मचारी गिरीश कुमार, अमीन अशोक सिंह, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित स्थानीय ग्रामीण एवं किसान विभूति कुमार सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, मनटुन सिंह, रामविलास सिंह, प्रेम लाल सिंह, किशन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129