उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार ‘जल संरक्षण जन भागीदारी 2.0’ के तहत जल संरक्षण अभियान तेज

Listen to this article

उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार ‘जल संरक्षण जन भागीदारी 2.0’ के तहत जल संरक्षण अभियान तेज

01 मई से 31 मई तक मिशन मोड में संचालित होगा “जल संरक्षण जन भागीदारी 2.0”

ANA/S.K.Verma

खगड़िया। उप विकास आयुक्त, सुश्री श्वेता भारती के निर्देशानुसार ‘जल संरक्षण जन भागीदारी 2.0’ अभियान को जिले में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसे जन-आंदोलन का रूप देना है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन जन सहभागिता के माध्यम से किया जा रहा है। आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए श्रमदान को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती के निर्देशानुसार इस अभियान को 1 मई से 31 मई तक मिशन मोड में संचालित किया जाएगा, ताकि निर्धारित अवधि में अधिकतम जन सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को तीव्र गति से पूरा किया जा सके। अभियान के तहत छत वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का संरक्षण, तालाबों का जीर्णोद्धार, बोरवेल रिचार्ज तथा ड्रिप सिंचाई जैसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इन सभी कार्यों का संचालन जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जन प्रतिनिधियों एवं आम जनता का सहयोग सुनिश्चित करें, ताकि जल संरक्षण के क्षेत्र में ठोस और स्थायी परिणाम प्राप्त किए जा सकें। साथ ही, जल -जीवन -हरियाली मिशन के अंतर्गत भी विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं, जिनकी निगरानी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) द्वारा की जा रही है। अंत में, जिला प्रशासन द्वारा आम जनों से अपील की गई है कि वे अपने घरों एवं आसपास सोकता (Soak Pit) का निर्माण कर वर्षा जल का संचयन एवं जल संचरण सुनिश्चित करें, ताकि भू-जल स्तर में वृद्धि हो सके और जल संकट से स्थायी राहत मिल सके। सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000