बुद्धिजीवी, समाज को आगे ले जाने का करें पहल – गंगा प्रसाद, राज्यपाल, सिक्किम

अहीर रेजिमेंट हमारी जरुरत, हमारा अधिकार - पप्पू यादव, पूर्व सांसद

Listen to this article

बुद्धिजीवी, समाज को आगे ले जाने का करें पहल – गंगा प्रसाद, राज्यपाल, सिक्किम

अहीर रेजिमेंट हमारी जरुरत, हमारा अधिकार – पप्पू यादव, पूर्व सांसद

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शताब्दी समारोह में जुटे दिग्गज, किए एकजुटता की अपील

ANA/Arvind Verma

पूर्णियाँ। जिले के रंगभूमि मैदान में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शताब्दी समारोह भव्य आयोजन किया गया। शताब्दी समारोह के मंच से सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने रविवार को रंगभूमि मैदान में आयोजित अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा जिस पूर्णिया में पहली बार यादव महासभा का सम्मेलन हुआ था। उसी पूर्णिया में शताब्दी समारोह को संबोधित करना मेरे लिए गर्व की बात है। सालों तक गुलामी व जातिप्रथा छुआछूत का दंश झेलने के कारण से जो भारत कभी विश्वगुरु माना जाता था वह अपनी गरिमा खो चुका है।अशिक्षा व समाजिक भेदभाव के कारण से आजादी के बाद भी यादव समुदाय के लोगों को भेदभाव का शिकार होना पड़ा।यादव समुदाय भी अशिक्षा के कारण से कई उपधाराओं में बंटा रहा। आज समाज से अशिक्षा व कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है। इसके लिए महासभा को आगे आना होगा। वंचितों तक अच्छी शिक्षा का लाभ पहुंचाने के लिए समाज के बुद्धिजीवियों को पहल करने की जरूरत है। समाज के बुद्धिजीवियों का दायित्व है कि वह समाज को सही दिशा में ले जाने का पहल करें। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शताब्दी समारोह को सम्बोधित करते हुए ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने कहा आज देश में 18 प्रतिशत अहीर है और सेना 14 से 15 प्रतिशत अहीर है । 1750 से 1850 तक अंग्रेजो ने 8 रेजिमेंट बनाई थी लेकिन अहीर रेजिमेंट नहीं बनाई। अहीरों के पास विक्टोरिया क्रॉस,जार्ज क्रॉस,मलेट्री क्रॉस हो या स्वतंत्रता के बाद परमवीर चक्र,अशोक चक्र, कृति चक्र महावीर चक्र, वीर चक्र,स्वर्ण चक्र हो ये पूरी हमारी अहीरों की झोली में है। पुरे देश में दो महिलाओ को सर्वोच्य वीरता पुरस्कार मिला है उसमें एक महिला यादव है, जिसका नाम है कमलेश कुमारी यादव। अहीर रेजिमेंट राजनितिक संगठनों की नहीं बल्कि यादवों की मुहीम है। अहीर रेजिमेंट पुरुषों की ही नहीं बल्कि महिलाओं की भी मांग है। क्यों कि महिलाओं ने अपना बेटा खोया, पति खोया, भाइयों को खोया है। मंच को सम्बोधित करते लोक स्वास्थ्य मंत्री ललित प्रसाद यादव ने कहा यादवों का बहुत बड़ा इतिहास रहा है। यादव समाज हमेशा से पिछड़ों ,दलितों एवं दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ाने व उसके लिए आवाज उठाने और उनको हक दिलाने का काम करते आया है। आज यादवों को एक जुट होने की जरूरत है। तभी आगे आकर पिछड़े हुए यादव समाज के लोग दबे हुए भाइयों की आवाज को बुलंद कर सकते हैं। हमें उनके लिए आवाज बनने की जरूरत है। उनका सहारा बनने की जरूरत है। अभी भी यादव समाज में शिक्षा की कमी है। जिसके कारण सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनओं की जानकारी नहीं पहुंच सकती। हमें वहां तक जागरूकता लाने की जरूरत है। शिक्षा देने की जरूरत है। मंच को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कृष्ण ने जाति व्यवस्था या जाति की बात नहीं की। उन्होंने शुद्र, ब्राह्मण, वैश्य सबको साथ लेकर चले। श्री कृष्ण का कर्म मानव निर्माण की रचना सम्पूर्ण विश्व को आंदोलित करता है। हम उसी विचारों के समूह के परिवार हैं, उन्हीं की रचना को पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि झाड़ू ऊपर से दी जाती है, नीचे से नहीं। गंदगी ऊपर से शुरू हुई नीचे से नहीं। जबतक हर व्यक्ति पड़ोसी को मुस्कुराने का अवसर नहीं देगा तबतक कृष्ण के दर्शन के पथिक नहीं हो पाएंगे। आज संकल्प लेने की जरूरत है। अहीर रेजिमेंट हमारी जरूरत है, इसके लिए आज से सोशल मीडिया ट्यूटर, इस्टाग्राम पर पोस्ट करें। यह हमारा अधिकार है। यह मिल कर रहेगा। वहीं मुख्यतिथियों ने स्मारिका का विमोचन भी किया। प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ राम चरित्र यादव ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर प्रमंडलीय महासचिव इंजीनियर विनोद कुमार, शताब्दी समारोह के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह यादव, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सिंह, राष्ट्रीय महासचिव यादव महासभा अशोक कुमार यादव, राष्ट्रीय महासचिव पप्पू यादव पूर्व सांसद , राजेंद्र प्रसाद भूतपूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय पटना, विजय कुमार पूर्व श्रम मंत्री, ब्रिगेडियर प्रदीप चंदु , प्रफुल्ल कुमार दास, पितांबर दास अध्यक्ष झारखंड यादव महासभा ,प्रदीप कुमार बेहरा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा यादव महासभा बिहार, सच्चिदानंद यादव ,यादव महासभा के अध्यक्ष डॉ गोरेलाल, उपाध्यक्ष यादव महासभा शताब्दी समारोह , यादव महासभा के सचिव डॉ के पी यादव के साथ प्रमंडल के अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ रामचरित यादव, प्रमंडलीय महासचिव इंजीनियर विनोद कुमार, नगर अध्यक्ष हरिनारायण यादव, मनोज यादव पूर्व पार्षद , अमरेंद्र यादव, प्रो कृष्णानंद यादव कोषाध्यक्ष , हरे कृष्ण यादव, प्रो सुमन यादव ,विमलेश यादव अनिरुद्ध यादव, ई उदय यादव,रामप्रवेश यादव, सत्यनारायण यादव, अरुण यादव, शिव नारायण यादव, निरंजन यादव के साथ अन्य यादव समुदाय के कार्यकर्ता लगे हुए थे। कार्यक्रम में समाजसेवी जितेंद्र यादव,पूर्व मेयर विभा कुमारी, पूर्व उप मेयर संतोष यादव,प्रखंड प्रमुख ,मंटू यादव,लाखो यादव,राजकिशोर सिंह यादव, राजेश यादव ,विंदेश्वर यादव ,हरे कृष्ण यादव,नंदू यादव,अरविन्द यादव,मुरली मनोहर यादव,उमेश यादव , मनोज यादव का सहयोग सराहनीय रहा ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000