डीएम अमित पाण्डेय और एसपी अमितेश कुमार ने छठ व्रतियों व उनके परिजनों को दी शुभकामनाएं

छठ घाटों पर सतर्कता जरुरी - अमित पाण्डेय, डीएम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

डीएम अमित पाण्डेय और एसपी अमितेश कुमार ने छठ व्रतियों व उनके परिजनों को दी शुभकामनाएं

छठ घाटों पर सतर्कता जरुरी – अमित पाण्डेय, डीएम

सुरक्षा जांच में प्रशासन का करें सहयोग – अमितेश कुमार, एसपी

विषम परिस्थिति में ज़िला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06244 222384 को अवश्य सूचित करें

ANA/Arvind Verma

खगड़िया (बिहार)। अमित कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी खगडिया ने जिले के सभी छठ वर्तियो एवं उनके परिवार को महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर जिला प्रशासन खगडिया द्वारा जिले वासियों से अपील किया गया है कि छठ पूजा के लिए नाव का प्रयोग बिल्कुल न करें।महिलाओं एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखें। घाट से लौटते समय कृपया धीरे-धीरे जाएं। कतारबद्ध होकर जाएं ,जल्दीबाजी बिल्कुल न करें। घर से निकलते समय अपने बच्चों के पॉकेट में नाम ,पता मोबाइल नंबर लिखकर अवश्य रखें। पर्व के अवसर पर नदियों में तैराकी बिल्कुल न करें। घाटों एवं संपर्क पथों पर आतिशबाजी बिल्कुल न करें। स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा छठ वर्तियों एवं अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखें। घाटों की साफ– सफाई का पूरा ख्याल रखें। घाट पर पानी के अंदर गहराई को ध्यान में रखते हुए बेरिकेडिंग की गई है। कृपया बैरिकेडिंग के आगे न जाएं।सुरक्षा जांच आपके एवं आपके परिवार की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। सुरक्षा जांच में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की लावारिस वस्तु या संदिग्ध वस्तु अगर आपको दिखाई पड़े तो उसकी सूचना वहां पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष या जिला नियंत्रण कक्ष को जरूर दें। उस संदिग्ध वस्तु को बिल्कुल न छुए। किसी तरह की सूचना डायल 112 पर दें।

जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 06244– 222384 .

जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार द्वारा लगातार विभिन्न प्रखंडों के तथा शहरी क्षेत्र के विभिन्न नदी घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। सुरक्षित छठ पूजा आयोजन के मद्देनजर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129