गोगरी के बौरने जमींदारी बांध टूटने की खबर मिलते ही ज़िला प्रशासन हुआ सक्रिय

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

गोगरी के बौरने जमींदारी बांध टूटने की खबर मिलते ही ज़िला प्रशासन हुआ सक्रिय

डीएम, एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, बचाव व मरम्मती का कार्य शुरु

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया एवं आवश्यक निर्देशअंचलाधिकारियों एवं बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंताओं को दिए।जिलाधिकारी ने परबत्ता अंचल में गोगरी नारायणपुर बांध का निरीक्षण किया एवं बाढ़ग्रस्त गांव सौढ़ उत्तरी का नौका से भ्रमण किया। उन्होंने आपदा पीड़ित स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की एवं हर संभव सरकारी मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, आपदा प्रभारी पदाधिकारी, अंचल अधिकारी परबत्ता भी उपस्थित थे। आज गोगरी प्रखंड में बोरने जमींदारी बांध के टूटने की सूचना प्राप्त हुई, जिसका निरीक्षण अपर समाहर्ता शत्रुंजय कुमार मिश्रा ने भी किया। आपदा प्रभारी टेसलाल सिंह ने भी टूटे हुए बांध के स्थल का निरीक्षण किया।बांध के टूटने की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोगरी एवं अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी सुभाष चंद्र मंडल ने इसका निरीक्षण किया एवं प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ के प्रभाव का आंकलन किया। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अमर सिंह ने बांध के मरम्मति हेतु आवश्यक बाढ़ संघर्षात्मक कार्रवाई प्रारंभ की।अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद यादव, अनुमंडल पदाधिकारी, खगड़िया धर्मेंद्र कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी नवाजिश अख्तर ने खगड़िया प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों रहीमपुर उत्तरी मथुरा एवं अन्य गांव का नौका पर सवार होकर भ्रमण किया एवं बाढ़ के प्रभाव का जायजा लिया।अपर अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी चंद्र किशोर सिंह ने भी परबत्ता अंचल के सालारपुर, भरसों, लगार चकपरिया रिंग बांध आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लगार जमींदारी बांध पर मिट्टी डालने सहित अन्य बाढ़ संघर्षात्मक कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अंचल अधिकारी परबत्ता श्री अंशु प्रसुन्न ने भी भरसों, सालारपुर, सौढ़ उत्तरी माधवपुर एवं लगार के बाढ़ प्रभावित पंचायतों एवं गांव का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि खगड़िया में तीन प्रमुख नदियां गंगा बागमती एवं कोसी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और आगामी दो-तीन दिनों तक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए प्रभावित लोगों को ऊंचे शरण स्थली में आश्रय देने पॉलिथीन सीट/सुखा राशन पैकेट का वितरण प्रारंभ करने और सामुदायिक किचन को आवश्यकतानुसार शुरू करने का निर्देश दिया। सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी नौका का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को टूटे हुए बांध के त्वरित मरम्मति का निर्देश दिया गया। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकानों के आकलन का भी निर्देश दिया है। उन्होंने सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों को सजग एवं मुस्तैद रहने को निर्देशित किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129