“ॐ नमः शिवाय” से रोग निरोधक शक्ति बढ़ती है – श्री श्री रविशंकर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

“ॐ नमः शिवाय” से रोग निरोधक शक्ति बढ़ती है – श्री श्री रविशंकर

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने कहा हिंसा विहीन समाज बनाने का लें संकल्प

विधि व्यवस्था को ले एसडीओ अमित अनुराग ने के रखी थी कमान, कार्यक्रम शांतिपूर्ण हुआ संपन्न

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। सांसद राजेश वर्मा ने संसारपुर के मैदान में बने पंडाल में श्री श्री रविशंकर का स्वागत किया और कहा आज गुरुदेव का चरण यहां पड़ने से पूरा खगड़िया संसदीय क्षेत्र सनातन मय जो गया। हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर द्वारा महासत्संग में 1000 साल पुराने पवित्र शिवलिंग का दर्शन लोगों को कराया गया। उन्होंने कहा शिव शाश्वत है। शिव को कोई डिगा नहीं पाया। शिवलिंग में गुरुत्वाकर्षण शक्ति है। गुरुदेव एक ही मकसद से आते हैं। आप सबको आशीर्वाद देते हैं। गुरु को दक्षिण देना पड़ता है, तभी आशीर्वाद मिलता है। गुरुदेव ने उपस्थित श्रद्धालुओं से बतौर दक्षिणा अपनी अपनी परेशानी, निराशा, कष्ट आदि कि मांग किया। यह सुनते ही जय गुरुदेव, जय गुरुदेव की आवाज़ के साथ साथ हर हर महादेव का जयकारा गूंजने लगा। गुरुदेव ने कहा जिस शिवलिंग को गजनवी ने तोड़ दिया था, उसे 100 साल बाद सोमनाथ जी के रूप में स्थापित किया जाएगा। जब एक हजार साल पहले शिवलिंग के टुकड़े किए थे तो उन टुकड़ों को अग्निहोत्री लोग लेकर दक्षिण भारत चले गए। शिवलिंग के टुकड़े देख उनको पीड़ा होती थी। जिसके बाद अग्निहोत्री परिवारों ने शिवलिंग के टुकड़े को शिवलिंग का रूप दे दिया। इन परिवारों ने एक हजार वर्ष तक अपने घर में रखा।सोचा जब भारत आजाद होगा और राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा तब इसे निकाला जाएगा। 1000 वर्ष बाद सोमनाथ जी अब पधार चुके हैं। शिवलिंग को मंच पे ले जाकर सबको दर्शन कराया गया, लोग दर्शन कर धन्य हो गए। श्री श्री रवि शंकर ने कहा बिहार मखाना उत्पादक प्रदेश है। यहां मधुरता और पवित्रता का स्थान है। उन्होंने युवाओं के कौशल विकास की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा बिहार में हर युवा को रोजगार मिलेगा और इसके लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले आपलोग सत्व ऐप’ डाउनलोड कीजिये, जो आपके स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के लिए अध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेगा। मधुर भजन और संकीर्तन का भी लोगों ने लाभ उठाया। व्यवस्था को सुव्यवस्थित, प्रशासनिक अधिकारियों और चप्पे चप्पे में ड्यूटी पर लगाई गई पुलिस का सीधा नियंत्रण सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग कर रहे थे। गुरुदेव के खगड़िया से प्रस्थान करने तक कोशी कॉलेज मैदान में बने हेलीपैड तक मौजूद रहे एसडीओ अमित अनुराग। मंच से प्रसारित यह गीत “बाबा हरिहरनाथ, सोनपुर में होली खेले” लोग गुनगुनाते नजर आए। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने कहा अपने धर्म को छोड़ दूसरे धर्म को नहीं कबूलना चाहिए।अपनी संस्कृति को मत त्यागो। अपनी संस्कृति का सम्मान करो। उन्होंने यह भी कहा शरीर स्वस्थ रखने के लिए योग अवश्य करनी चाहिए। हफ्ते में तीन दिन ही सही, मगर योग अवश्य किया करें। शरीर निरोग रहेगा। मन प्रसन्नचित रहेगा। मन शुद्ध रहेगा। गुरुदेव ने कहा हिंसा विहीन समाज बनाने का सबको प्रण लेना चाहिए। ॐ नमः शिवाय से रोग निरोधक शक्ति बढ़ जाती है।नस खुलने लगती है। हमारा शरीर मजबूत और मन प्रसन्न होनी चाहिए।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129