महर्षि दयानंद सरस्वती के 142 वें निर्वाण दिवस पर देव यज्ञ का हुआ आयोजन

महर्षि दयानंद सरस्वती के 142 वें निर्वाण दिवस पर देव यज्ञ का हुआ आयोजन

स्त्रियों का मंत्र उच्चारण करना महर्षि दयानंद की देन – डॉ ऋचा योगमयी

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। आचार्य डॉ० रामनारायण शास्त्री (समस्तीपुर) के ब्रह्मत्व में देव यज्ञ का आयोजन किया गया जिसके यजमान खगड़िया आर्य समाज के पुरोहित धर्मेंद्र शास्त्री व वंदना कुमारी रही। यज्ञ के पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए आचार्य डॉ० राम नारायण शास्त्री ने कहा कि महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती का जीवन समरसता का प्रतीक है। उन्होंने बाल विवाह ,छुआछूत अंधविश्वास ,पाखंड, धर्म कार्यों में आडंबर ,मूर्ति पूजा, श्राद्ध कर्म आदि कुरीतियों का खंडन कर एवं वैदिक सिद्धांत को भारतीय समाज में प्रदान कर संजीवनी देने का काम किया है तथा आर्य समाज नामक संस्था का स्थापना करके पूरे विश्व को वेदों की ओर लौटो का संदेश दिया। आर्य समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर ऋचा योगमयी ने कहा आज महिलाएं जो मंत्र उच्चारण या यज्ञ आदि को संपन्न करा रही है वह महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती का ही दिन है नहीं तो पहले वेद मंत्र को सुन लेने मात्र से ही स्त्रियों के कान में शीशा खोला कर डाल दिया जाता था।महर्षि ने विधवा विवाह, महिलाओं की शिक्षा, समाज में समरसता लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। आर्य समाज खगड़िया की उप प्रधान गीता देवी ने महर्षि दयानंद पर सुंदर भजन गाकर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। इस अवसर पर आर्य समाज खगड़िया के मंत्री अरुण स्वर्णकार ने आर्य समाज प्रांगण में आंवला का वृक्ष लगाने का काम किया। कार्यक्रम में रेणुका देवी, गीता आर्या, निर्मल ज्ञानमयी विजय कुमार ,अंजनी कुमार ,संजीव कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000