डीएम वर्षा सिंह ने किसान पंजीकरण अभियान में मिली सफलता को ले बोली कर्मियों की भूमिका सराहनीय

Listen to this article

डीएम वर्षा सिंह ने किसान पंजीकरण अभियान में मिली सफलता को ले बोली कर्मियों की भूमिका सराहनीय

प्रत्येक पात्र किसान तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो – वर्षा सिंह, डीएम

ANA/Indu Prabha

हाजीपुर। किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में वैशाली जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए फार्मर रजिस्ट्री का आंकड़ा 1 लाख के पार कर लिया है। यह मील का पत्थर जिले में चल रहे किसान पंजीकरण अभियान की सफलता, प्रशासनिक प्रतिबद्धता और किसानों की सक्रिय भागीदारी का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल लाभुकों की संख्या 1,95,228 है। इसके सापेक्ष अब तक कुल फार्मर रजिस्ट्रेशन 1,02,104 पूर्ण किए जा चुके हैं, जिनमें से 46,005 पीएम किसान लाभुकों की फार्मर रजिस्ट्री सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि जिले में किसान पंजीकरण की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। इस अभियान में पातेपुर प्रखंड लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए किसान पंजीकरण में जिले में अग्रणी बना हुआ है, जो प्रखंड स्तर पर प्रभावी निगरानी, समन्वय और फील्ड-लेवल प्रयासों का परिणाम है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने इसे एक सामूहिक उपलब्धि बताते हुए अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC), जीविका दीदियों एवं किसान सलाहकारों आदि की भूमिका की सराहना की है। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि इसी गति और समर्पण के साथ आगे भी कार्य करते हुए शेष किसानों का पंजीकरण शीघ्र पूर्ण किया जाएगा, ताकि प्रत्येक पात्र किसान तक भारत सरकार और बिहार सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000