बचपन के बच्चों की झांकियां और डांडिया खेल देख झूम उठे लोग

मां दुर्गा के नौ रूपों का बच्चों द्वारा प्रर्दशन सरहनीय - प्रद्युमन कुमार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

बचपन के बच्चों की झांकियां और डांडिया खेल देख झूम उठे लोग

मां दुर्गा के नौ रूपों का बच्चों द्वारा प्रर्दशन सरहनीय – प्रद्युमन कुमार

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। बचपन प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकियां प्रस्तुत की गई। हमारे देश में सभी तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। लेकिन दशहरे तथा डांडिया का विशिष्ट महत्व है। इस विशिष्ट उत्सव की प्रतीक्षा देश के सभी उम्र के लोग बड़ी बेसब्री से करते हैं। बच्चे को डांडिया खेलने में बड़ा मजा आता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बचपन ने इस त्यौहार को अपने विद्यालय परिसर में आयोजित किया। उक्त बातें स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने कही। जहां सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस में भाग लिया बच्चों को दशहरा के बारे में बताया गया और मां दुर्गा के नौ स्वरूप के बारे में भी बताया गया। आधुनिक शिक्षा के दौर में बाल मन में देवी देवताओं के सकारात्मक छाप अंकित हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल में बच्चों से मां के नौ रूपों को प्रदर्शित करवाया ताकि दूसरे बच्चे उसे देखकर माता के स्वरूप को जान सकें और अपनी संस्कृति के बारे में गहराई से जान सके। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर पुष्पा कुमारी ने कहा कि गरबा नृत्य के दौरान तीन तालियों का प्रयोग किया जाता है जिसे इस पूरे ब्रह्मांड में त्रिदेव ब्रह्मा विष्णु और महेश को समर्पित होता है। इस तरह के आयोजन से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बच्चे नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार रहते हैं। बच्चों ने गरबा खेल कर अपने आप को आनंदित महसूस किया। अपनी खुशी का इजहार किया। इस कार्यक्रम को सफल करने में स्कूल की टीचर विभा सिंह, अर्चना कुमारी, अंजली कुमारी ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति से बच्चों का हौसला अफजाई किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129