पटना में आहूत “क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्त्ता परामर्शदात्री समिति” की बैठक में सांसदों ने दिए बहुमूल्य सुझाव

Listen to this article
उपेन्द्र कुशवाहा, सांसद को सम्मानित करते महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह

पटना में आहूत “क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्त्ता परामर्शदात्री समिति” की बैठक में सांसदों ने दिए बहुमूल्य सुझाव

पूमरे महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया सांसदों को सम्मानित

ANA/Arvind Verma

हाजीपुर। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन पटना में किया गया। बैठक में 06 सांसदगण, 01 विधायक एवं जेड.आर.यू.सी.सी. के अन्य 38 सदस्यों ने भाग लिया एवं यात्री सुविधाओं में वृद्धि तथा जन- आकांक्षाओं से जुड़े मुद्दों के संबंध में बहुमूल्य सुझाव दिये, जिस पर महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा गंभीरता से विचार करने की बात कही गयी। आज की बैठक में सांसदगण

मनीष जायसवाल, सांसद को सम्मानित करते महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह

उपेन्द्र कुशवाहा, डॉ. भीम सिंह, रामप्रीत मंडल, अशोक कुमार यादव, मनीष जायसवाल, सांसद शांभवी, विधायक रामनिवास शाह सहित क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के अन्य सदस्यगण ने पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में रेल अवसंरचना के विकास, यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी आदि के संबंध में अपना बहुमूल्य सुझाव दिए । माननीय सदस्यों ने रेलवे द्वारा की जा रही नई लाईनों के निर्माण, दोहरीकरण,

शांभवी, सांसद को सम्मानित करते महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह

स्टेशनों के पुनर्विकास जैसे आधारभूत संरचना के कार्याें में तेजी आने पर संतोष व्यक्त किया । साथ ही उन्होंने वंदे भारत, अमृत भारत के साथ ही नई ट्रेनों के परिचालन एवं विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के दिए गए ठहराव हेतु रेलवे का आभार व्यक्त किया। बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने सांसदगण, विधायक एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हम उत्कृष्ट कार्य निष्पादन तथा कार्यक्षेत्र में दक्षता

अशोक यादव, सांसद को सम्मानित करते महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह

को बढ़ाकर इस क्षेत्रीय रेल को निरंतर आगे बढ़ाने की ओर सदा अग्रसर हैं और इस दिशा में “यात्री सुविधा” हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महाप्रबंधक ने कहा कि यात्री सेवाओं से संबंधित मामलों पर परामर्श, यात्री सेवाओं की गुणवत्ता तथा दक्षता में सुधार आदि के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों को यात्रियों के प्रति और ज्यादा अनुकूल एवं लाभदायक बनाने के लिए जेड.आर.यु.सी.सी. के माननीय सदस्यों द्वारा प्राप्त

रामप्रीत मंडल, सांसद को सम्मानित करते महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह

सुझाव काफी महत्वपूर्ण है । बैठक के अंत में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि हमने आपके बहुमूल्य सुझावों को नोट किया है, जिससे हमें काफी मार्गदर्शन मिला है । महाप्रबंधक ने कहा कि प्राप्त सभी सुझावों पर समुचित कार्यवाही की जाएगी। अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार ने सभी माननीय सदस्यों को बैठक में अपना बहुमूल्य समय निकाल कर भाग लेने तथा सुझाव देने के लिए धन्यवाद दिया।

भीम सिंह, सांसद को सम्मानित करते महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000