राजनीतिक परिवर्तन से बिहार बदलाव में कोई परिवर्तन नहीं – तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री

Listen to this article
तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार सरकार से वार्ता करते प्रधान संपादक डॉ अरविन्द वर्मा

राजनीतिक परिवर्तन से बिहार बदलाव में कोई परिवर्तन नहीं – तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा निर्मित कार्य योजना से हो रहे बदलाव की प्रक्रिया रहेगी जारी – तारकिशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री

ANA/Arvind Verma

खगड़िया : बिहार के बदलाव में कोई परिवर्तन नहीं होगा, राजनीतिक परिवर्तन से। एनडीए जिन मूल्यों को लेकर चल रही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार बिहार को बदलने के लिए जो कार्य योजना बनाए इससे बिहार में बहुत बड़ा बदलाव हुआ और यह प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक विकसित भारत के लिए विकसित बिहार का संदेश दिया है। यह संकल्प लिया है, उसको शिखर तक हम सब पहुंचाएंगे। उक्त बातें, बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद ने इस मीडिया कर्मी से एक विशेष भेंट में कही। यह पूछे जाने पर कि बिहार में यह चर्चा जोरों से फैल गई है कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को हाई जेक कर लिया गया है। इसपर पूर्व मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा ऐसी बात नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी इच्छानुसार ही राज्य सभा के लिए नामांकन किया। नीतीश जी को मैं लंबे वक्त से जनता हूं। बिहार वासी भी नीतीश कुमार को अच्छी तरह से जान रहे हैं। उन्होंने एक लंबे समय से बिहार का नेतृत्व किया। आगे पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा बिहार में विगत 2005 ईo से ही परिवर्तन का दौर चल रहा है। यह पूछे जाने पर कि अगले नए मंत्रिमंडल में क्या बिहार की आवाम आपको देख पायेगी ? इसपर उन्होंने कहा अभी तो मंत्रिमंडल सत्ता में है। यह सब तो केंद्रीय नेतृत्व तय करती है। हम सब तो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000