बिहारी उद्यमियों को मिलेगा वैश्विक बाज़ार, राज्य की आर्थिक प्रगति को मिलेगी नई गति – डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, उद्योग मंत्री

Listen to this article

बिहारी उद्यमियों को मिलेगा वैश्विक बाज़ार, राज्य की आर्थिक प्रगति को मिलेगी नई गति – डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, उद्योग मंत्री

प्रस्तावित एक्सपोर्ट प्रोमोशन इवेंट के संबंध में हुई कोलकाता के एक्सपोर्ट अधिकारियों और मंत्री की बैठक

ANA/Arvind Verma

पटना। बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता डॉ दिलीप जायसवाल ने बिहार के उद्योगों को अब अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने और निर्यात की बढ़ावा दिलाने हेतु दृढ़संकल्पित हैं। कोलकाता के डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस के अधिकारियों के साथ बिहार से निर्यात को प्रोत्साहित करने हेतु उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने प्रस्तावित एक्सपोर्ट प्रोमोशन इवेंट के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा बैठक के दौरान राज्य के उद्योगों एवं उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने, निर्यात को बढ़ावा देने तथा निर्यातकों को बेहतर सहयोग उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। आगे उन्होंने कहा यह पहल बिहार के उद्योगों, विशेषकर MSMEs, को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच प्रदान करने, नए व्यापारिक अवसरों के द्वार खोलने और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा बिहार के युवा नए नए उद्योग स्थापित करें, सरकार हर कदम पर आपके साथ रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000