पांच दिनों में दस ज़िला समीक्षा यात्रा करेंगे सीएम नीतीश कुमार

Listen to this article

पांच दिनों में दस ज़िला समीक्षा यात्रा करेंगे सीएम नीतीश कुमार

13 मार्च को खगड़िया पहुंचेंगे बिहार के मुख्य मंत्री, करेंगे स्थल निरीक्षण

ANA/Arvind Verma

खगड़िया । बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पांच दिन में दस जिले में करेंगे समृद्धि यात्रा, जो आगामी दस मार्च से 14 मार्च तक चलेगा। यह यात्रा तृतीय चरण का कहलाएगा। बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी ने पत्र जारी कर संबंधित सभी अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दे दिया है। जारी पत्रानुसार मुख्य मंत्री नीतीश कुमार प्रगति एवं सात निश्चय से संबंधित योजनाओं तथा जिले की महत्वपूर्ण योजनाओं का स्थल निरीक्षण, जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन, ज़िला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक तथा ज़िला संवाद कार्यक्रम करेंगे। दस मार्च को सुपौल, मधेपुरा, ग्यारह मार्च को अररिया, किशनगंज, बारह मार्च को पूर्णिया, कटिहार, तेरह मार्च को सहरसा, खगड़िया तथा चौदह मार्च को बेगुसराय, शेखपुरा जिले में होगा समृद्धि यात्रा। संबंधित सभी ज़िला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में काफ़ी सक्रिय हो गए हैं और अधिकारियों की काफिला के साथ जगह जगह जाकर मुआयना भी कर रहे हैं। कुल मिलाकर तैयारियां जोरों पर है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000