एनडीए सरकार की प्राथमिकता किसानों का कल्याण – डॉ दिलीप जायसवाल, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

एनडीए सरकार की प्राथमिकता किसानों का कल्याण – डॉ दिलीप जायसवाल, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा 

पीएम नरेंद्र मोदी भागलपुर में जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त पूरे देश के किसानों के लिए – डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

13 ज़िले के भाजपा पदाधिकारियों की आहूत बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने की

ANA/Arvind Verma

भागलपुर। टाऊन हॉल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, बिहार के मंत्री संतोष सिंह, जनक राम, सुरेन्द्र मेहता, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी और ललन मंडल के अलावा भागलपुर के आसपास के 13 जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष और कोर कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे। आगामी 24 फ़रवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हवाई अड्डा मैदान में 24 फरवरी को एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें भागलपुर और आसपास के 13 जिलों के किसान सहित पांच लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के लिए किसानों का कल्याण प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री हमेशा ही किसानों की चिंता करते हैं और वे भागलपुर में भी किसानों के हित की चर्चा करेंगे। इस प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रवक्ता प्रीति शेखर, भागलपुर के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार भी मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त पूरे देश के किसानों के लिए जारी करेंगे और किसानों की समृद्धि और आमदनी को लेकर भी चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भागलपुर सहित पूरे बिहार में उत्साह का माहौल है। केंद्रीय बजट में बिहार को कई सौगातें दी गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129