बिहार से पशुपति पारस और आरसीपी सिंह सहित 43 मंत्रियों ने मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में ली शपथ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

बिहार से पशुपति पारस और आरसीपी सिंह सहित 43 मंत्रियों ने मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में ली शपथ

कुल 43 में 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्री हैं

ANA/Arvind Verma

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार में 43 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा हो गया है। इस दौरान 15 कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और लोजपा नेता पशुपति पारस को मंत्री बनाया गया है। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले डॉ. हर्षवर्धन, प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद समेत कई नेताओं ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव हुआ। ये हैं मोदी सरकार के 28 नए राज्य मंत्री हैं एल मुरुगन, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, नीतीश प्रमाणिक, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जारदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, भगवत कृष्णकाव कराद, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, कपिल मोरेश्वर पाटिल, प्रतिमा भौमिक, शोभा करंदलाजे, महेंद्रभाई मुंजापारा, अजय कुमार, देव सिंह चौहान, भगवंत खुबा, विश्वेश्वर टुडू, शांतनु ठाकुर, सुभाष सरकार, जॉन बर्ला। मोदी सरकार के ये नए 15 कैबिनेट मंत्री हैं नारायण तनु राणे, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रामचंद्र प्रसाद सिंह, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, पशुपति पारस, जी किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रूपाला, अनुराग सिंह ठाकुर, अश्विनी वैष्णव। गुजरात के सुरेंद्रनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मुंजापारा महेंद्रभाई, बंगाल से सांसद जॉन बार्ला, तमिलनाडु के एल मुरुगन और बंगाल से सांसद नीशीत प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ⅚ ग्रहण की। बता दें कि ये तीनों पहली बार सांसद बने हैं। महाराष्ट्र के डिंडोरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद भारती प्रवीण पवार, ओडिशा के मयूरभंज से सांसद विश्वेश्वर टुडू और बंगाल के बनगांव से लोकसभा सांसद शांतनु ठाकुर ने शपथ ग्रहण कर ली है। केंद्रीय मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है। बंगाल के बांकुरा से सांसद सुभाष सरकार, महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद भागवत कराड़ और मणिपुर से सांसद राजकुमार रंजन सिंह मंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री के पद की शपथ ली। त्रिपुरा से सांसद प्रतिमा भौमिक ने ली शपथ कर्नाटक के बीदर से सांसद भगवंत खुबा, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल मोरेश्वर पाटील और त्रिपुरा से सांसद प्रतिमा भौमिक ने केंद्रीय राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में चुने गए नेताओं का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है। इनमें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश के खीरी से सांसद अजय कुमार और गुजरात के खेड़ा से सांसद देव सिंह चौहान भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण कर चुके हैं।नारायणस्वामी, कौशल किशोर ने शपथ ग्रहण की राष्ट्रपति भवन में हो रहे केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कर्नाटक से सांसद ए नारायणस्वामी, उत्तर प्रदेश से सांसद कौशल किशोर और उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट ने मंत्री पद की शपथ ली। जदयू समर्थकों का पटना में जश्न रामचंद्र प्रसाद को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने के बाद जदयू समर्थकों ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने होली खेली और मिठाई बांटी। पार्टी के राज्य सचिव ने कहा कि यह जदयू के लिए बड़ा दिन है। पहली बार हमारा राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय कैबिनेट में होगा। भानु प्रताप सिंह और दर्शना विक्रम ने ग्रहण की शपथ शोभा करंदलाजे के बाद उत्तर प्रदेश के जालौन से सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा ने शपथ ग्रहण की। वर्मा के बाद दर्शना विक्रम जारदोश ने मंत्रिपरिषद की सदस्यता की शपथ ली।कर्नाटक से राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने ली शपथ सत्यपाल सिंह बघेल के बाद कर्नाटक से राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर शपथ ले रहे हैं। उनके बाद कर्नाटक के उडुपी चिकमंगलूर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे शपथ ग्रहण करेंगी।अनुप्रिया पटेल ने ली शपथ अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल शपथ लेने जा रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। उनके बाद सत्यपाल सिंह बघेल ने पद की शपथ ली थी। अनुराग ठाकुर ने ग्रहण की शपथ जी किशन रेड्डी के बाद हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर शपथ ग्रहण करने आए। ठाकुर के बाद उत्तर प्रदेश से सांसद पंकज चौधरी शपथ लेने जा रहे हैं।पंचायती राज विभाग के राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला ने मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने शपथ ग्रहण की। मांडविया ने ली पद की शपथ हरदीप सिंह पुरी के बाद गुजरात भाजपा के दिग्गज नेता मनसुख मांडविया ने पद की शपथ ली। मांडविया के बाद भूपेंदर यादव शपथ लेने जा रहे हैं। हरदीप सिंह पुरी ले रहे हैं शपथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित केंद्रीय मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आरके सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हरदीप सिंह पुरी पद की शपथ ले रहे हैं।भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में चुने जाने पर उनके समर्थकों ने भोपाल में भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न मनाया। एक समर्थक ने कहा, मध्यप्रदेश के युवाओं के में उत्साह है। हम जश्न मना रहे हैं और मिठाई बांट रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने युवा नेतृत्व को मौका दिया है। बिहार के लोजपा नेता पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद किरन रिजिजू ने पद की शपथ लेने जा रहे हैं। रिजिजू के बाद आरके सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे। राणे के बाद सर्बानंद सोनोवाल और वीरेंद्र कुमार और उनके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शपथ ली। सिंधिया के बाद रामचंद्र प्रसाद सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। 13 इंजीनियर, 5 डॉक्टरों और 11 महिलाओं को मौका मिला। कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129