राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में खगड़िया राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हुए सम्मानित, बधाइयों का लगा तांता

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में खगड़िया राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हुए सम्मानित, बधाइयों का लगा तांता
ANA/Gaurav Verma
पटना। राष्ट्रीय जनता दल बिहार प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमार राय ने राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधानमहासचिव योगेंद्र प्रसाद यादव,पूर्व शिक्षा मंत्री जयप्रकाश यादव एवं पूर्व मंत्री वृषण पटेल की उपस्थिति में खगड़िया जिला के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कोशी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ० संजय कुमार माँझी, कोषाध्यक्ष डॉ०सुरेश बैठा, खूबलाल देवचन्द्र साहू कॉलेज, गोगरी के सहायक प्रोफेसर जिला सचिव डॉ० पंकज सत्यार्थी, उपाध्यक्ष डॉ०रौशन रवि एवं के के भार्गव और महासचिव डॉ राजकिशोर प्रसाद को पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सहायक प्रोफेसर डॉ संजय माँझी सहित शिक्षक
प्रकोष्ठ के नेताओं को राजद प्रदेश कार्यालय में सम्मानित किये जाने पर पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ,जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, चंद्रशेखर कुमार,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी ,छात्र नेता रौशन कुमार,नंदन कुमार,राजा कुमार आदि ने बधाई दिया।