अटल जी के विचारों को जन जन तक और संगठन को ऊंचाइयों की शिखर तक पहुंचाएं – डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री

Listen to this article

अटल जी के विचारों को जन जन तक और संगठन को ऊंचाइयों की शिखर तक पहुंचाएं – डॉ दिलीप जायसवाल, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री

अटल स्मृति सम्मेलन का शुभारंभ उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया

ANA/Arvind Verma

किशनगंज । जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन का शुभारंभ बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने किया। उक्त अवसर पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान, उनकी दूरदर्शी सोच और जनसेवा के आदर्शों को भाजपाइयों ने स्मरण किया।सम्मेलन में उपस्थित भाजपाइयों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने अटल जी के विचारों—राष्ट्र प्रथम, सुशासन और अंत्योदय को आत्मसात कर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो हमें सेवा, समर्पण और संकल्प के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अटल जी के सपनों का भारत साकार करने के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा इस संकल्प के साथ हम सभी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहें। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आने वाले नए साल की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000