अंबेडकर जयन्ती पर राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने तैलचित्र पर किया माल्यार्पण, बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

अंबेडकर जयन्ती पर राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने तैलचित्र पर किया माल्यार्पण, बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यर्पण कर पुष्प अर्पित किया और उन्हें नमन कर उनका जयंती मनाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है क्योंकि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के संविधान का निर्माण किया। यह संविधान एक लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में भारत की नींव रखता है। बाबासाहेब अंबेडकर एक महान शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता भी थे जिन्होंने अछूतों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उन्हें भारतीय समाज में मुख्यधारा में शामिल करने के लिए काम किया।भारतीय समाज के महान नेता भीमराव अंबेडकर ने अपने योगदान से समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनके अनुसार, “जो व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित है, वह समाज से वंचित है।” उन्होंने जातिवाद और असमानता के खिलाफ सख्त रूप से विरोध किया और समाज को एकमत और समृद्धि की दिशा में बदलने की बात की। उन्होंने भारतीय संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसमें समाज को सशक्त बनाने की ओर कार्य किया। उनका योगदान आज भी सामाजिक न्याय, शिक्षा और मुक्ति की ओर एक प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजय कुमार माँझी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अपने पूरे जीवन समाज में जातिवाद, उससे उपजा भेदभाव और अस्पृश्यता के खिलाफ संघर्ष किया। वे उस समय के फेमिनिस्ट कहे जा सकते हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए बहुत योगदान किये। आज हिन्दू कोड बिल का श्रेय अंबेडकर जी को ही जाता है। उन्हें भारत के संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है। भारतीय लोकतंत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। मौके पर जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, चंद्रशेखर कुमार, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,कार्यकारी खगड़िया नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, युवा राजद जिला प्रधान महासचिव मो नसीम उर्फ लंबू, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ खगड़िया नगर अध्यक्ष रोहित कुमार साव, वार्ड पार्षद अमृतराज, राजद नेता जय कुमार, संजय राम, बिपीन कुमार साह, छात्र राजद नेता प्रिंस कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129