जिलाधिकारी के फ्लैग मार्च का असर, प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण हुआ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

जिलाधिकारी के फ्लैग मार्च का असर, प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण हुआ

हाथी, घोड़ा, ऊंट व नेपाल के कलाकारों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना रहा

ANA./SONU VERMA

खगड़िया। मां दुर्गा व काली की प्रतिमा का विसर्जन शांति पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार और आरक्षी अधीक्षक मीनू कुमारी द्वारा पूर्व में किये गये फ्लैग मार्च का सुपरिणाम विसर्जन समारोह में देखने को मिला। सदर अनुमंडल, खगड़िया पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा तथा गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी सुभाष मंडल भी निरंतर अपने अधीनस्थ अधिकारियों विधि पुलिस कर्मियों को निर्देश देते रहे। अधिकारियों की मुस्तैदी, तैनात मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बलों और पूजा समिति के स्वयंसेवकों की सजगता एवं सक्रियता के कारण जिले में शांति व्यवस्था कायम रही। जिला मुख्यालय स्थित बबुआगंज के श्री बड़ी काली माता की प्रतिमा का विसर्जन काफी आकर्षक व मनमोहक था। पहली बार नेपाल के कलाकारों ने पारंपरिक ड्रेस में नाचते, गाते, झूमते जुलूस में चले, जो आकर्षण का केंद्र बिंदु बना रहा।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान दुर्गामाता को अश्रुपूर्ण विदाई देते हुए महिलाएं।

श्री बड़ी दुर्गा माता , बबुआगंज के विसर्जन जुलूस में शामिल सचिव पप्पू यादव, समाज सेवी अरविन्द वर्मा, मजिस्ट्रेट जे . के जोशी, पुलिस सब इन्सपेक्टर अरविन्द सहनी तथा मजिस्ट्रेट संजय पंडित
श्री बड़ी काली माता, बबुआगंज का विसर्जन जुलूस
श्री बड़ी दुर्गा मंदिर, बबुआगंज पूजा समिति के अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी

श्री बड़ी दुर्गा माता बबुआगंज के विसर्जन में शामिल लोग

दर्जनों घोड़ा व रंगीन पोशाक में घुड़सवार के निर्देश पर घोड़ा डांस बच्चों के बीच लोकप्रिय बनी रही जब कि श्री बड़ी दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन में हाथी और ऊंट आकर्षण का केंद्र था। बडी दुर्गा मंदिर के मजिस्ट्रेट जे. के. जोशी और पुलिस सब इन्सपेक्टर अरविन्द सहनी और श्री बड़ी काली माता मंदिर के मजिस्ट्रेट संजय पंडित काफी सक्रिय रहे। बबुआगंज, खगड़िया निवासी पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर अरविन्द कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक मीनू कुमारी व अनुमंडल पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा सहित तमाम पदाधिकारियों को जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने व शांति पूर्ण वातावरण में विसर्जन समारोह सम्पन्न होने पर बधाई व धन्यवाद दिया। इस कार्य में पूजा समिति के सदस्य भी धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने प्रशासन को भरपूर सहयोग किया।

…………………………………………….

Click for more NEWS.    https://vaishalielectronicnews.com

Also on YouTube.      https://www.youtube.com/channel/UCsT3XD5XOlCCuKn1XPv2Ung

Also on Facebook.     https://www.facebook.com/Vaishali-Electronic-News-489126934873116

 

डाक विभाग का सबसे लोकप्रिय प्रोडक्ट डाक जीवन बीमा।
आज ही सम्पर्क करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129