वियाहुत सेवा ट्रस्ट के नये कार्य समिति का गठन, विवेक अध्यक्ष बने

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

वियाहुत सेवा ट्रस्ट के नये कार्य समिति का गठन, विवेक अध्यक्ष बने

भगवान् बलभद्र की उतारी गई आरती और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मिली बधाइयां

ANA/Deepak Kumar

मुजफ्फरपुर। वियाहुत सेवा ट्रस्ट के नये कार्य समिति का चुनाव बनारस बैंक चौक स्थित भवन में हुई, जिसमें एक बार पुनः पूर्व महापौर सह भाजपा नेता विवेक कुमार को अगले तीन साल के लिए अध्यक्ष चुना गया। वहीं श्रीकान्त चौधरी को महामंत्री, राजू चौधरी को उपाध्यक्ष,अजित कुमार चौधरी को मंत्री,धुव नारायण प्रसाद को कोषाध्यक्ष और कृष्ण कुमार चौधरी को आय व्यय अंकेक्षक चुना गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद सीतामढ़ी, सिल्लीगुड़ी,छपरा, मोतीहारी, व अन्य जगहों से भारी संख्या में ट्रस्टी पहुंचें थे। चुनाव से पहले ट्रस्ट को वार्षिक आम सभा हुई। जिसमे पूर्व में किए गए कार्यों का पदाधिकारियों को बधाई लेखा जोखा और आय व्यय का ब्यौरा पर सदस्यों ने मुहर लगाया।इस मौके पर मंच संचालन ट्रस्टी एवं वियाहुत सभा के पूर्व अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने किया। वहीं इस मौके पर राज किशोर चौधरी, शिवशंकर चौधरी, विश्वनाथ प्रसाद चौधरी, लालबाबू चौधरी, एस एन चौधरी, ललन चौधरी और अन्य ने चुनाव में महती भूमिका निभाए।तत्पशचात् कुलदेवता भगवान बलभद्र की आरती उतारी गई। नई कार्यसमिति के गठन पर कलवार महिला मंच ने हर्ष व्यक्त किया है। मंच की संरक्षक पूनम चौधरी, अध्यक्ष मधु चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष कुसुम चौधरी, उपाध्यक्ष रेणु चौधरी, वंदना चौधरी, रश्मि चौधरी, महामंत्री जूली चौधरी, कोषाध्यक्ष लवली जायसवाल, सविता चौधरी, नमिता चौधरी, रागिनी चौधरी, व कलवार दर्पण स्मारिका के प्रधान संपादक व आरती समिति के संयोजक दीपक कुमार, राज कुमार चौधरी व अन्य ने ट्रस्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129