ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ सम्राट मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह

Listen to this article

ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ सम्राट मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह

कार्यक्रम का साक्षी बने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन और नीतीश कुमार

ANA/Arvind Verma 

पटना। सम्राट कैबिनेट का आज विस्तार हो गया । सम्राट चौधरी के मुख्य मंत्री बनने के 22 दिन बाद 32 नए मंत्रियों ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ लिया जिनमें बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, लोजपा (रामविलास) -2, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री हैं। एक साथ पांच विधायकों ने शपथ लिया । पहली बार में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह और डॉ दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। उसके बाद रामकृपाल यादव, अशोक चौधरी, दमोदर रावत, नीतीश मिश्रा और संजय सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली । समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए। वो पटना एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए गांधी मैदान पहुंचे । इस दौरान जगह-जगह उनपर फूलों की बारिश की गई। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण के मंच पर मौजूद थे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आदि। कार्यक्रम की शुरुआत में सीधे राष्ट्रगान बजाया गया, जबकि प्रोटोकॉल के हिसाब से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम बजाया जाना था। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। वो पहली बार मंत्री बने हैं। जदयू से 3 नए चेहरे- निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता। बीजेपी से 5 नए चेहरे- मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र पासवान, अरूण शंकर प्रसाद, नंद किशोर राम और इंजीनियर शैलेंद्र। सम्राट सरकार का जातीय समीकरण- EBC- 10, OBC-6, दलित-7, सवर्ण-9 और मुस्लिम-1। सम्राट कैबिनेट में 5 महिला मंत्री, इनमें सबसे ज्यादा जदयू से 3 मंत्री हैं। गांधी मैदान में बनाए गए थे 3 स्टेज।बीजेपी ऑफिस के बाहर हो रहा था हरे राम-हरे कृष्ण का भजन-कीर्तन।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000