ऊर्जावान सीएम सम्राट चौधरी को विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने आगामी कार्यकाल हेतु दी बधाई

Listen to this article
डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष बिहार विधान सभा

ऊर्जावान सीएम सम्राट चौधरी को विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने आगामी कार्यकाल हेतु दी बधाई

नवगठित मंत्रिमंडल जनता की आकांक्षाओं को देगी नई उड़ान – डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष

ANA/Arvind Verma 

पटना। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रिगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने बिहार के कर्मठ एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को विशेष रूप से आगामी कार्यकाल के लिए आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में यह नवगठित मंत्रिमंडल बिहार की जनता की आकांक्षाओं को नई उड़ान देगा। मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अपनी जिम्मेवारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए बिहार के विकास में अहम योगदान देंगे ।इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन एवं सुशासन के पर्याय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार सहित केंद्रीय मंत्रिगण एवं बिहार के वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेताओं की गरिमामयी उपस्थिति बिहार के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000