महिला आरक्षण बिल पास कराने को दृढ़संकल्पित है भाजपा – लाजवंती झा, प्रदेश महामंत्री

Listen to this article

महिला आरक्षण बिल पास कराने को दृढ़संकल्पित है भाजपा – लाजवंती झा, प्रदेश महामंत्री

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। महिला आरक्षण बिल पर जन आक्रोश प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा ने ज़िला अतिथि गृह के सभागार में कहा आज नहीं तो कल महिला आरक्षण बिल लोक सभा में अवश्य पास होगा और भाजपा आम महिलाओं को अपना हक दिला कर रहेगी। बिल पास नहीं होना विपक्ष की ओछी मानसिकता दर्शाता है। आगे लाजवंती झा ने कहा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार महिलाओं को आरक्षण दिलाने हेतु बिल पास कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। दुर्भाग्य है, वर्ष 2004 से 2014 तक विपक्षियों की सरकार थी, बहुमत थी फ़िर भी महिला आरक्षण बिल को पास नहीं किया गया था। विपक्ष की मानसिकता ही ठीक नहीं है। उनके कथनी और करनी में बहुत अंतर है। आगे लाजवंती झा ने कहा महिलाओं का उत्थान और महिलाओं का सम्मान ही भाजपा की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश में केवल चार जाति महिलाएं, गरीब, युवा और किसान हैं। इसमें सबसे पहली जाति महिला की है। मोदी सरकार महिलाओं को उनका अधिकार देना चाहती है लेकिन ये विपक्षी दल अपनी संकुचित मानसिकता के कारण रोड़े अटका रहे हैं। मौके पर मौजूद थे जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सुनील चौधरी, जितेन्द्र यादव, प्रमोद साह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अश्वनी सिंह, अश्वनी चौधरी, रमाकांत रजक, पूर्व ज़िला अध्यक्ष सुनील कुमार तथा मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000