डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी एवं एसएसपी प्रमोद यादव ने किया घाटों का निरीक्षण, दिया निर्देश

Listen to this article

डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी एवं एसएसपी प्रमोद यादव ने किया घाटों का निरीक्षण, दिया निर्देश

ANA/Arvind Verma

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के द्वारा बाबूपुर एवं बरारी घाट का दौरा कर बाबूपुर- महादेवपुर, बरारी- महादेवपुर के लिए किया जा रहे नाव/जेटी परिचालन का मुआयना किया गया। नाव पर क्षमता से अधिक व्यक्ति तो नहीं बैठ रहे हैं, इसका भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सरकारी नाव /जेटी का

डॉ नवल किशोर चौधरी, ज़िला पदाधिकारी, भागलपुर

परिचालन सुबह 5:00 से संध्या 5:00 बजे तक निःशुल्क किया जा रहा है। लेकिन निजी नाव/जेटी का परिचालन भी होगा। लेकिन उन्हें पंजीकरण करना होगा और उसके लिए दर प्रशासन तय करेगी उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कई जगह से भागलपुर के लिए सरकार के द्वारा नाव की व्यवस्था की जा रही है। संभवतः हर 5 से 10 मिनट पर एक नाव यहां के घाटों से खुलेगी। घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था,पेयजल और चिकित्सा, मजिस्ट्रेट और फोर्स की व्यवस्था की गई है। हमारा

प्रमोद यादव, वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर

यह प्रयास रहेगा की यात्रा करने वाले को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सभी घाटों पर की जा रही प्रशासनिक और सुरक्षा की व्यवस्था से संवाददाताओं को अवगत कराया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000