विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड विजय पर किया खुशी का इज़हार

Listen to this article

विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड विजय पर किया खुशी का इज़हार

पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को डॉ प्रेम कुमार ने दी बधाई, अपार सफलता पर

ANA/ Arvind Verma 

पटना। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विधानसभा परिसर में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह जीत देश के यशस्वी नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों तथा संगठन की मजबूत कार्यशैली का प्रतिफल है। डॉ. प्रेम कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व सहित सभी राज्यों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संगठन से लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण, परिश्रम और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास के प्रति आस्था और सुशासन के समर्थन का प्रतीक है। इस विजय के साथ इन राज्यों में विकास, समृद्धि और जनसेवा के नए आयाम स्थापित होंगे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष धर्मशिला गुप्ता, रणविजय रौशन, मनोज चंद्रवंशी, अधिवक्ता सत्यप्रकाश सिन्हा, सुबोध तुरहा, अखिलेश विद्यार्थी, मनोज कापरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000